रामकोला/कुशीनगर। सावन माह के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर क्षेत्र के सभी शिवालयों में आस्था एवं श्रद्धा का जन सैलाब उमड़ा।श्रद्घालुओं ने शिवलिंग पर दूध, फल-फूल, धतूरा, बेलपत्र, घी, दही, जल आदि से अभिषेक कर भोले की पूजा अर्चना की।
अमवा धाम,उर्दहा, मोरवन, रामकोला धर्मसमधा शिवमंदिर सहित क्षेत्र के सभी शिवमंदिर में शिव भक्त भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक के लिए कतारबद्ध खड़े तथा जलाभिषेक कर मत्था टेक अपनी सुख समृद्धि के लिए भोलेनाथ से कामना करते रहे।इस दौरान घंटों की ध्वनि व शिव भक्तों की जयकारे से शिवालय एवं मंदिर परिसर गुंजायमान रहा।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…