रामकोला/कुशीनगर। आगामी पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने को लेकर स्थानीय थानाक्षेत्र के अंतर्गत रामकोला कस्बा,टेकुआटार,माघी मठिया, कठघरही, परसौनी में पुलिस एवं पीएसी के जवानों ने बुधवार को फ्लैग मार्च निकाला।फ्लैग मार्च आगामी पर्व में बाधा डालने की मंशा रखने वाले असामाजिक तत्वों को सचेत करने के लिए रामकोला थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज राय के अगुवाई में निकाली गयी। जिसमें थाने की फोर्स के साथ-साथ पीएसी के जवानों ने पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने का संदेश दिया।
फ्लैग मार्च में खोटही चौकी इंचार्ज विजय शंकर सिंह, एस.आइ.मुुुन्नीलाल, एस. आइ. राजीव यादव, एस.आइ.मिथिलेश प्रजापति,एस. आइ.नवीस अहमद,एस.आइ.कन्हैया यादव, एस.आइ.अनुज पटेल,एस.आइ. मृत्युन्जय सिंह सहित शुभेन्दु उपाध्याय, शिवा सिंह,मनीष राय, अंगद यादव,महेन्द्र यादव, छोटेलाल यादव समेत पुलिस के अन्य जवान के अलावा पीएसी के जवान मौजूद रहे।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…