News Addaa WhatsApp Group Join करें

Ramkola News/रामकोला: सीएमओ के ऊपर पद का दुरुपयोग कर करोड़ों रूपये की अवैध संपत्ति बनाने का पूर्व विधायक ने लगाया आरोप 

Ram Bihari Rao

Reported By:

Sep 30, 2022  |  7:59 PM

924 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Ramkola News/रामकोला: सीएमओ के ऊपर पद का दुरुपयोग कर करोड़ों रूपये की अवैध संपत्ति बनाने का पूर्व विधायक ने लगाया आरोप  WhatsApp
Responsive image
  • पूर्व विधायक ने डिप्टी सीएम को पत्रक सौंप कर निष्पक्ष जाँँच कराने की मांंग की

रामकोला/कुशीनगर। शासन के नियम निर्देशो के विपरीत मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुशीनगर द्वारा मनमाने तरीके से कर्मचारियों का स्थानांतरण एवं निरस्त्रीकरण के माध्यम से धनोपार्जन किये जाने तथा उच्चाधिकार समिति द्वारा प्रकरण की जांच कराकर स्थानांतरण नीति का पालन करने तथा वेलनेस सेन्टर के लिए खरीदें गये सामानों,मानक, गुणवत्ता एवं कीमत की जाँच कराने के संबंध में रामकोला के पूर्व विधायक मदन गोविन्द राव ने यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को पत्रक सौंपा है।

आपके लिए और..- तमकुही रोड रेलवे स्टेशन गोलीकांड: दो और नामजद आरोपी गिरफ्तार,...

पूर्व विधायक का आरोप है कि कुशीनगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुरेश पटारिया द्वारा कुशीनगर जनपद में सभी कर्मचारियों का बड़े पैमाने पर स्थानांतरण कर धन वसूली के बाद कुछ स्थानांतरित कर्मचारियों का स्थानांतरण निरस्त कर शासन एवम विभाग के स्थानांतरण सम्बन्धी नीति एवम निर्देश का खुलेआम अवहेलना किया गया है।

वार्षिक स्थानांतरण के क्रम में शासन ने समूह ग एवम घ श्रेणी के मात्र दस प्रतिशत कर्मचारियों के स्थानांतरण का अधिकार विभागाध्यक्ष को दिया था तथा दस प्रतिशत से अधिक संख्या में स्थानांतरण के लिये माननीय मंत्री से अनुमोदन लिये जाने का निर्देश दिया था लेकिन आश्चर्य की बात है कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुशीनगर ने समूह ग एवं घ श्रेणी के अस्सी प्रतिशत से अधिक कर्मचारियों का स्थानांतरण कर दिया है तथा बाद में धनोपार्जन कर कुछ कर्मचारियों का स्थानांतरण निरस्त भी कर दिया है, कुछ कर्मचारियों का एक ही कैम्पस में अलग-अलग टेबुल पर ट्रांसफर कर दिया गया है जबकि वहां नवीन पद सृजित ही नहीं था।चिकित्सकों के भी स्थानीय स्तर पर स्थानांतरण कर पुनः स्थगित किये जाने का कृत्य चर्चा का विषय बना हुआ है। उक्त कार्य धनादोहन के लिए ही किया गया है 

हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर के लिए करीब दस करोड़ रुपए की खरीददारी एवं स्वास्थ्य उप केन्द्र में तीन करोड़ की खरीददारी में भारी अनियमितता एवं लूट खसोट की बातें भी सामने आ रही हैं जिसे वास्तविक दर से बहुत अधिक दरों पर खरीद दिखायी गयी है, यही नहीं मात्र मध्यम आकार के टेलीविजन को छोड़कर अन्य कोई सामान वेलनेस सेंटर को नहीं दिये गये है टेलीविजन भी घटिया कंपनी का मंगवाया गया है। खरीद की गयी उपकरणों/ वस्तुओं की आपूर्ति एवं सेण्टरों पर उपलब्धता की भौतिक सत्यापन करा लिया जाय तो बड़े घोटाले प्रकाश में आ सकता है। 

पूर्व विधायक ने डिप्टी सीएम से अनुरोध किया है कि डॉ सुरेश पटारिया सीएमओ कुशीनगर के कार्यकाल में हुए खरीददारी तथा खरीदे गये सामानों की भौतिक सत्यापन, कीमत एवं मानक तथा गुणवत्ता की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच करा दिया जाए तो कुशीनगर स्वास्थ्य विभाग में बड़े घोटाला का तथ्य प्रकाश में आ सकता है। सी.एम.ओ कुशीनगर के अनेक कृत्य विवादित एवं संदिग्ध रहे हैं तथा पद का दुरुपयोग कर अवैध संपत्ति बनाने का उनके ऊपर आरोप भी लग रहे है ।

पूर्व विधायक ने डिप्टी सीएम से अविलंब उपरोक्त मामले की राज्य स्तरीय समिति द्वारा पारदर्शी एवं निष्पक्ष जांच करा कर सरकार की छवि धूमिल होने से बचाने के लिए अनुरोध किया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चोरी का खेल खत्म! दो शातिर गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल समेत नकदी और चाकू बरामद
चोरी का खेल खत्म! दो शातिर गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल समेत नकदी और चाकू बरामद

कुशीनगर। चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपित आखिरकार अहिरौली बाजार पुलिस…

रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग
रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…

आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking