News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: श्रद्धा से मनाई गुरु नानक जयंती, सिख संस्थापक की जयंती पर हुआ शबद कीर्तन

Ram Bihari Rao

Reported By:

Nov 19, 2021  |  4:41 PM

535 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: श्रद्धा से मनाई गुरु नानक जयंती, सिख संस्थापक की जयंती पर हुआ शबद कीर्तन

रामकोला/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। सिख धर्म के संस्थापक एवं सात्विक जीवन जीने और प्रभु को याद करने की प्रेरणा देने वाले गुरूनानक देव जी की जयंती को त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के परिसर स्थित गुरूद्वारे में शुक्रवार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।ज्ञानी संजय सिंह ने सुखमनि साहिब का पाठ करने के बाद गुरु पर्व की शबद कीर्तन प्रारंभ किया। जिसमें सिख समाज की महिलाओं एवं पुरूषों के अलावा मिल के अधिकारी एवं कर्मचारीगणों के साथ-साथ सामाजिक लोग भी उपस्थित होकर कीर्तन का आनंद लिए।गुरुद्वारे में उनके अनुयायियो ने मत्था टेका और सभी के सुखमय जीवन की मंगल कामना की।
ज्ञानी संजय सिंह ने गुरु के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि गुरुजी मानव जाति के हित के लिए संघर्ष किये। सिक्ख धर्म की स्थापना कर समाज में एक नया संदेश दिया। उन्होंने मानव सेवा को सबसे बड़ी सेवा बताया। उनके लिए सभी जाति धर्म के लोग समान थे।इसलिए गुरु जी का विचार और सिद्धान्त सभी के लिए प्रासंगिक है।इस अवसर पर आयोजित लंगर में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किये।इस दौरान चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक अनिल कुमार त्यागी,कारखाना प्रबंधक मानवेेेेन्द्र राय,वित्त प्रबंधक राजकुमार, प्रोडक्शन मैनेजर विजय प्रताप सिंह,चीनी मिल के चिकित्सा प्रभारी डा0 शिवाजी राव,मैनेजर प्रासेस आशीष सिंह, जगदीश चावला ,आनंद मिश्रा,मंजू चावला,राजेश नंंदा,चेतन शर्मा,संजय चावला, नीतू ,कमल राज मदहोश,विवेक पाण्डेय,सुनील चड्ढा,राजेश शर्मा, शिवम चड्ढा,प्रेम कुमार सिंह, आदि उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण किये।

आपके लिए और..- कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
“आधी रात सड़क पर उतरे एसपी केशव कुमार, बैरियरों पर मचा हड़कंप; पुलिसकर्मियों की ली क्लास, अपराधियों को सख्त संदेश”
“आधी रात सड़क पर उतरे एसपी केशव कुमार, बैरियरों पर मचा हड़कंप; पुलिसकर्मियों की ली क्लास, अपराधियों को सख्त संदेश”

कुशीनगर। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न

हाटा, कुशीनगर। वृहस्पतिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष गुड्डू राजभर के…

शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव
शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव

डूबने वाले स्थान से 4 किलोमीटर दूर बरामद खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के…

कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया
कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया

हाटा कुशीनगर स्थानीय नगर के करमहा रोड पर स्थित एक कोचिंग सेंटर में स्कुटी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking