News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: किसानों की समस्या को लेकर हियुवा के जिला महामंत्री ने सीएम से मुलाकात कर सौंपा पत्रक

Ram Bihari Rao

Reported By:

May 9, 2022  |  6:33 PM

872 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: किसानों की समस्या को लेकर हियुवा के जिला महामंत्री ने सीएम से मुलाकात कर सौंपा पत्रक

रामकोला/कुशीनगर। हिंदू युवा वाहिनी कुशीनगर के जिला महामंत्री व पूर्व जिला पंचायत सदस्य फूलबदन कुशवाहा ने गत 8 मई को लखनऊ में उ0प्र0 के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मुलाकात की।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

मुलाकात के दौरान किसानों की जीविका से संबंधित एक महत्वपूर्ण पत्रक सौपी। पत्रक के माध्यम सेकुशवाहा ने योगी जी को अवगत कराया कि रामकोला क्षेत्र के अन्तर्गत मंगलपुर ड्रेन की सफाई न होने की वजह से क्षेत्र के किसानों का हजारों एकड़ गन्ना सहित आदि फसल जलजमाव के कारण बर्बाद हो रही है।फसलों की बर्बादी के कारण गन्ना किसानों को आर्थिक तंंगी का सामना करना पड़ रहा है।

कुशवाहा ने सीएम से मंगलपुर ड्रेन की सफाई बाढ़ खंड कुशीनगर से कराने के लिए अनुरोध किया तथा कौवासार ड्रेन व सोमल ताल ड्रेन की सफाई कराने की अनुमति मिलने पर उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री पूज्य महाराज जी को गन्ना किसानों के तरफ से बधाई देते हुए पुनः मंगलपुर ड्रेन को बाढ़ खण्ड से सफाई कराने के लिए आग्रह किया।इस दौरान कुुुशीनगर जनपद के हियुवा के जिलाध्यक्ष मुन्ना सिंह भी मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking