News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: चीनी मिल के कर्मचारियों ने लाल सड़न रोग के उन्मूलन के लिए रैली निकाली, किसानों को किया जागरूक

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jul 18, 2022  |  10:09 PM

510 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: चीनी मिल के कर्मचारियों ने लाल सड़न रोग के उन्मूलन के लिए रैली निकाली, किसानों को किया जागरूक

रामकोला/कुशीनगर। गन्ने में लाल सड़न रोग के उन्मूलन के लिए त्रिवेणी चीनी मिल रामकोला के कर्मचारियों ने मिल परिक्षेत्र के अंतर्गत सोमवार को रैली निकाली। रैली को चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक अनिल कुमार त्यागी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस मौके पर प्रधान प्रबंधक श्री त्यागी ने कहा कि लाल सड़न रोग की वजह से विगत 2 वर्षों में गन्ना किसानों तथा मिल को काफी नुकसान हुआ है।

आपके लिए और..- खड्डा तहसील क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली गुल, उपभोक्ताओं...

उन्होंने कहा कि रैली के माध्यम से किसानों में जागरूकता बढ़ेगी।उप महा प्रबंधक गन्ना ए0 के0 एस0 बघेल ने लाल सड़न रोग को गन्ने का कैंसर बताया तथा इस इस रोग के समूलनाश के लिए किए जा रहे प्रयासों के विषय में जानकारियां दी।इस दौरान गन्ना विभाग के अधिकारियों द्वारा क्षेत्र के प्रमुख स्थानों पर नुक्कड़ सभा आयोजित कर लाल सड़न रोग के विषय में लोगों को विधिवत जानकारियां दी और बताया कि इस समय अगर आपके गन्ने के खेतों में पीले गन्ने दिखाई देें तथा गन्नों की पीली पत्तियों के मध्य शीरा पर मटमैला नीले रंग की माला जैसी संरचनाएं दिखाई दे तो ऐसे गन्नों को उखाड़कर या जलाकर नष्ट कर दें।यह भी जानकारी दी गयी कि चीनी मिल द्वारा नि:शुल्क वितरित ब्लीचिंग पाउडर उखाड़े गए स्थानों पर डाल दें। चीनी मिल अनुदानित दर पर थायोफिनेट मिथाइल का छिड़काव भी करा रही है।यह भी बताया गया कि लाल सड़न गन्ने को यदि खेत से नहीं निकाला गया है तो यह बरसात मेंं फैैलकर स्वस्थ गन्ने को भी सुखा देगी। रैली का संचालन गन्ना विभाग प्रमुख डा0 एस0के0त्रिपाठी ने किया।

इस दौरान कारखाना प्रबंधक मानवेन्द्र राय, एफसी राजकुमार, प्रोडक्शन हेड विजय प्रताप सिंह, आशीष सिंह, मैनेजर प्रोडक्शन गौरव प्रताप सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक चन्द्रशेखर सिंह, अपर प्रबंधक गन्ना  संजय चौबे, मनोज गोविन्द राव,तारकेश्वर गोविन्द राव सहित गन्ना विभाग के समस्त अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। 

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी में गोताखोर कर रहे तलाश
शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी में गोताखोर कर रहे तलाश

पानी 4 घंटे बाद भी नहीं मिला, तलाश जारी खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र…

विद्युत कटौती और बार बार फाल्ट होने से सोहसा मठिया विद्युत उप केन्द्र का बुरा हाल , आपूर्ति बाधित
विद्युत कटौती और बार बार फाल्ट होने से सोहसा मठिया विद्युत उप केन्द्र का बुरा हाल , आपूर्ति बाधित

मथौली बाजार/कुशीनगर । विद्युत कटौती और फाल्ट बार बार होने से सोहसा मठिया विद्युत…

खड्डा तहसील क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली गुल, उपभोक्ताओं में हाहाकार
खड्डा तहसील क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली गुल, उपभोक्ताओं में हाहाकार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह…

महाआरती में धर्म सेवा का संदेश: निःशुल्क आरती व दुर्गा चालीसा के माध्यम से समाज जागरण का संकल्प
महाआरती में धर्म सेवा का संदेश: निःशुल्क आरती व दुर्गा चालीसा के माध्यम से समाज जागरण का संकल्प

हाटा कुशीनगर, स्थानीय नगर के वार्ड नंबर -1 बाघनाथ स्थित एक विबाह भवन में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking