News Addaa WhatsApp Group Join करें

Ramkola News/रामकोला: शतरंज खेल के विजेताओं को पुरस्कार वितरण कर किया गया सम्मानित

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jun 11, 2022  |  6:31 PM

525 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Ramkola News/रामकोला: शतरंज खेल के विजेताओं को पुरस्कार वितरण कर किया गया सम्मानित

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला क्षेत्र के अंतर्गत शिव दुलारी देवी दलडपट शाही महिला महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय जिला शतरंज प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता में कुल 25 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। शतरंज प्रतियोगिता 5 चक्रों में संपन्न हुई।वरिष्ठ वर्ग में प्रतियोगिता के प्रथम विजेता अखिलेश पासवान , द्वितीय जिला शतरंज संघ के सचिव व संरक्षक सी0पी0 सिंह,तृतीय स्थान जयप्रकाश व कनिष्ठ वर्ग में श्रेयांश श्रीवास्तव प्रथम, स्वास्तिका श्रीवास्तव द्वितीय तथा शिखर गोविन्द राव तृतीय स्थान पर रहे। अनिल कुमार जायसवाल व श्रीराम मौर्या को अनुुुभवी खिलाड़ी का पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि सीएचसी रामकोला के चिकित्साधिकारी डॉ रजनीश श्रीवास्तव व विशिष्ट अतिथि महाराणा प्रताप आईटीआई रामकोला के प्रबंधक डॉ धनंजय गोविंद राव द्वारा

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

संयुक्त रुप से विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किया गया। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक शशि प्रकाश, सहायक निर्णयाक अमितेश आनंद तथा भृगुनाथ भारती रहे।इस दौरान प्रतियोगिता के संयोजक यादवेंद्र शाही,डा0 राधे गोविंद शाही, संचालक विजय प्रकाश पांडे, कमलेश वर्मा, नागेन्द्र शाही, अंकुर अग्रवाल, संतोष मद्धेशिया बृजेंद्र गोविंद राव प्रिन्स आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking