News Addaa WhatsApp Group Join करें

Ramkola News/रामकोला: कउड़े से लगी आग में दो भैंस तथा एक पड़िया जिंदा जलकर मरी, एक भैंस मरणासन्न अवस्था में

Ram Bihari Rao

Reported By:

Dec 30, 2021  |  3:22 PM

827 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Ramkola News/रामकोला: कउड़े से लगी आग में दो भैंस तथा एक पड़िया जिंदा जलकर मरी, एक भैंस मरणासन्न अवस्था में

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम परोरहा में बुधवार की देर रात अचानक लगी आग में तीन लोगों की आधा दर्जन झोपड़िया जलकर राख होने की जानकारी मिली है।आग लगी में दो भैंस तथा एक भैंस का बच्चा जिन्दा जलकर मर गयी है और गंभीर रूप से जली एक दूसरी भैंस मरने की कगार पर है।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

आपको जानकारी के लिए बताते चलूँ कि थाना क्षेत्र के परोरहा गांव के अहिर टोली में दीनानाथ अपने परिवार के भरण पोषण के लिए भैंसों के तबेला चलाते है।तबेला में कउड़ा किये हुए थे।बुधवार को उनके घर कुछ मेहमान आये थे। वे मेहमानों को खाना खिलाने हेतु कुछ दूरी पर स्थित अपने घर लेकर चले गए। अचानक तेज हवा चलने के कारण कउड़ा की चिंगारी पास में रखे गन्ने के पत्ते पर गिरने से आग फैलकर दीनानाथ ,जय प्रकाश व पवन यादव के छप्पर की घर में पकड़ ली।आग लगने की सूचना पर लक्ष्मीगंज चौकी इंचार्ज गौरव राय, कांस्टेबल नागेंद्र, जयप्रकाश,अजय और फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच गयी और आग बुझायी जिससे अन्य घर आग की चपेट में आने से बच गया।आग लगी में दो भैस व एक पड़िया मौके पर ही जल कर मर गयी है तथा एक भैंस बुरी तरह जली है जो जिन्दगी के आखिरी पड़ाव पर जीवन के लिए संघर्ष कर रही है।आग लगी की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय लेखपाल योगेन्द्र गुप्ता मौके पर पहुँचकर क्षति का आंकलन कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट प्रेषित कर दिये।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking