News Addaa WhatsApp Group Join करें

Ramkola News/रामकोला: चौथे दिन विजयपुर की टीम ने क्रिकेट प्रतियोगिता में अपना कब्जा जमाया, भरत रहे मैन आफ द मैच

Ram Bihari Rao

Reported By:

Dec 18, 2021  |  4:55 PM

561 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Ramkola News/रामकोला: चौथे दिन विजयपुर की टीम ने क्रिकेट प्रतियोगिता में अपना कब्जा जमाया, भरत रहे मैन आफ द मैच

रामकोला/कुशीनगर। जिला स्तरीय कैनवास बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे लीग मैच में क्षेत्रीय टीम बाबूछपरा को हराकर विजयपुर ने अगले राउंड में प्रवेश कर लिया। बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन के लिए विजयपुर के भरत को मैन आफ द मैच घोषित किया गया।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

रामकोला ब्लाक क्षेत्र के मोरवन गांव में आयोजित जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का चौथा लीग मैच शनिवार को क्षेत्रीय टीमों बाबूछपरा व विजयपुर के बीच खेला गया। टॉस जीतकर बाबूछपरा के कप्तान ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी विजयपुर की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते निर्धारित 16 ओवर के मैच में 223 रनों के स्कोर खड़ा किया। जीत के लिए 224 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बाबूछपरा टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और छोटे छोटे अंतराल के बाद बल्लेबाज पैवेलियन लौटने लगे। निर्धारित ओवर के पूर्व ही 115 रन बनाकर टीम आल आउट हो गई। बसपा के मंडल कोआर्डिनेटर सुरेश चंद भारती और जिला पंचायत सदस्य कलीम उर्फ बबलू सिद्दीकी ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मैच का औपचारिक शुरुआत की।

इस मौके पर पप्पू अंसारी, इद्रीश अंसारी, सतीश प्रसाद कमेटी के सोनू सिंह, सर्वेश सिंह, शंकर गोविंद राव, मोनू सिंह, लोरिक यादव, दिलीप सिंह, शत्रुघ्न सिंह, इस्लाम, राजू तिवारी, प्रियांशु, फिरोज आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking