News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: पूर्व विधायक की शिकायत पर एसडीएम ने किया नाला निर्माण का स्थलीय निरीक्षण  

Ram Bihari Rao

Reported By:

Sep 22, 2023  |  6:40 PM

78 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: पूर्व विधायक की शिकायत पर एसडीएम ने किया नाला निर्माण का स्थलीय निरीक्षण  

रामकोला/कुशीनगर। पूर्व विधायक मदन गोविन्द राव द्वारा नगर पंचायत रामकोला में पं0 दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजनान्तर्गत स्वीकृत कार्यों को पूर्ण कराने के साथ-साथ निर्माण कार्यों में हुई अनियमितताओं की शिकायत पर शुक्रवार को रामकोला नगर में उप जिलाधिकारी कप्तानगंज पहुंचे और नगर पंचायत रामकोला में पण्डित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना में वर्ष 2019 में स्वीकृत नाला एवं स्लैब निर्माण में हुई अनियमितता की भौतिक सत्यापन एवं स्थलीय निरीक्षण किये।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

पूर्व विधायक श्री राव ने स्वीकृत का कार्य को अपूर्ण छोड़े जाने की शिकायत पिछले दिनों नगर विकास मंत्री एवं प्रमुख सचिव नगर विकास से मिलकर किया था जिसके क्रम में प्रमुख सचिव नगर विकास द्वारा संबंधित नाला निर्माण में हुई अनियमितता की भौतिक सत्यापन एवं स्थलीय जाँच रिपोर्ट प्रेषित करने का निर्देश जिलाधिकारी कुशीनगर को दिया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर उप जिलाधिकारी कप्तानगंज ने मौके पर पहुँच स्थलीय जाँच किया। एसडीएम व्यास नारायण उमराव ने कहा कि अनियमितता की जाँच रिपोर्ट शीघ्र ही शासन को भेज दिया जायेगा।

इस दौरान अधिशासी अधिकारी रामकोला संतोष वर्मा ,राजस्व निरीक्षक राकेेेश लाल श्रीवास्तव ,जेई राजगोपाल समेत आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking