News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: जिला पंचायत सदस्य के नेतृत्व में व्यवसायिक वर्ग के लोगों ने रेलवे महाप्रबंधक के नाम स्टेशन मास्टर को सौप ज्ञापन

Ram Bihari Rao

Reported By:

Aug 16, 2021  |  5:41 PM

898 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: जिला पंचायत सदस्य के नेतृत्व में व्यवसायिक वर्ग के लोगों ने रेलवे महाप्रबंधक के नाम स्टेशन मास्टर को सौप ज्ञापन WhatsApp
Responsive image

रामकोला/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। बंद पड़ी डेमू ट्रेन को चलाने एवं सवारी गाड़ी के समय परिवर्तन की मांग को लेकर रामकोला क्षेत्र के लक्ष्मीगंज बाजार के व्यापारियों ने जिला पंचायत सदस्य धीरज मौर्य के नेतृत्व में रेलवे महाप्रबंधक वाराणसी के नाम संबोधित ज्ञापन स्टेशन मास्टर को सौंपा।ad3आवागमन में हो रही असुविधा को लेकर सोमवार को लक्ष्मीगंज बाजार के व्यापारियों ने रामकोला वार्ड नं0 15 के जिपंस धीरज मौर्य के नेतृत्व में कप्तानगंज-थावे रूट पर सवारी गाड़ी 05153 के समय 10.43 बजे को सुबह 7.30 बजे परिवर्तित करने,लाकडाउन के समय से बंद पडी 75011 और 75012 डेमू सवारी गाड़ी को पुनः चलाने की मांग से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा।जिला पंचायत सदस्य श्री मौर्य ने कहा कि लाक डाउन से पूर्व डेमू सवारी गाड़ी गोरखपुर से थावे और थावे से गोरखपुर तक चार फेरे लगाती थी। जिससे गरीब व असहाय लोगों को कम खर्च में आवागमन में काफी सुविधा मिलती थी।उन्होंने संचालित ट्रेन को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर ठहराव की मांग की।ज्ञापन के माध्यम से श्री मौर्य ने हरिशंकर अग्रवाल के दरवाजे से रेलवे स्टेशन होते हुए धोधरही रेलवे ढाला तक सड़क मरम्मत की मांग की है।इस दौरान मिलन विश्वास, सुशील तिवारी, सुधांशु पांडेय, पप्पू गुप्ता, अरविंद अग्रवाल सहित तमाम व्यवसायी मौजूद रहे।ad4

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...


ad1


ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking