News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: नव संवत्सर पर कवि सम्मेलन का आयोजन, कवियों की रचनाओं पर झूम उठे लोग

Ram Bihari Rao

Reported By:

Apr 6, 2022  |  8:16 PM

644 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: नव संवत्सर पर कवि सम्मेलन का आयोजन, कवियों की रचनाओं पर झूम उठे लोग
  • अपनी संस्कृति की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है-विधायक

रामकोला/कुशीनगर। हिन्दी नव वर्ष पर रामकोला नगर के पुरानी बाजार में मंंगलवार को अपनी माटी अपनी परम्परा समिति के तत्वावधान में एक समारोह आयोजित किया गया।जिसमें कवि सम्मलेन,प्रतिभा सम्मान व होली मिलन समापन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।माँ वीणा वादिनी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

आपके लिए और..- सेवरही में शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद;...

रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड ने नव संवत की बधाई देते हुए कहा कि ‘नया वर्ष है नई उमंगे मिलकर सभी मनाएं ,के साथ ही आयोजित कार्यक्रम को इस परिवेश जरूरी बताया।हाटा विधायक मोहन वर्मा ने कहा कि हम लोग अपनी पुरानी परंपरा को भूलते जा रहे हैं और आधुनिक परिवेश को धारण कर रहें हैं।ऐसे कार्यक्रम के जरिए ही बीते हुए कल की याद ताजा हो जाती है।अपनी परम्परा को बरकरार रखने के लिए ऐसे कार्यक्रम हर जगह होने चाहिए।

पडरौना विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि मोबाइल के जमाने में युवा वर्ग अपनी संस्कृति से विमुख हो गया है।अपनी संस्कृति की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। विधायक श्री जायसवाल ने समाज के धरोहर लोगों को सम्मानित करने के लिए आयोजक समिति को धन्यवाद दिया और कहा कि इस प्रकार के आयोजन से समाज में एकजुटता बनी रहती है तथा चौमुखी विकास होता है।पूर्व विधायक मदन गोविन्द राव ने कहा कि यह लोक परम्परा और साहित्य को एक धागे में पिरोने की नई परम्परा है।यह साहित्य से समाज को पूरी तरह जोड़ कर परिवर्तन का कारण भी बनती है।इस दौरान उत्कृष्ट कार्य के लिये श्रेष्ठ जनों को अंग वस्त्र व बुके भेट कर सम्मानित किया गया। कवि सम्मेलन कवि सम्मेलन का शुभारंभ

धीरज राव ने किया ‘चंदन है इस देश की माटी,तपो भूमि हर ग्राम …’मन के अंहरिया भगा दी,भटके ना पाई मईया….कवि उग्गम चौधरी ने मुक्तक सुनाया

‘स्नेही के डोरी जोड़े के जानीले हम,प्रेम के रस में बोरे के जानीले हम…। लोकगीत के अन्तर्राष्ट्रीय गायक आरडी शर्मा ने तोहके जिअरा में बसईबे हो बालम,होरी खेलन हम जईबे हो बालम सुनाया।मधुसूदन पाण्डेय ने ‘ बात बाती में केहू से बिगाड़ न करि,अबहीं जश्न बनवा बा इज्जत …. को सुनाया ।

राज्य सरकार से सम्मानित साहित्यकार चन्द्रेश्वर परवाने,श्रवन जायसवाल, अशोक शर्मा सहित आदि कवियों ने कवि सम्मेलन में अपनी रचनाओं और मुक्तक से समा बांध दिया।रामकोला की बालिका सुभि मिश्रा नेे सुनाया कि ‘तुम लौट के आने वाले थे न,फिर तुम्हारी वर्दी ही क्यों लौट कर आयी….।आयोजक समिति द्वारा नगर के चिकित्सक डाक्टर ए0यस0 सहित अन्य अतिथियों व सभी कवियों का सम्मान भी किया गया।साहित्यकार स्व0 उमाशंकर राय के चित्र पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता बालेश्वर गुप्ता व संचालन इन्द्रजीत गुप्ता ने किया।

इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज राय,बीडीओ कृष्णा चतुर्वेदी , आयोजक सत्यपाल गोविन्द राव,मनोज तुलस्यान, मण्डल अध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव, मनोज मिश्र, एडवोकेट मनोज सिंह ,नाागेन्द्र मद्धेशिया भोला, गोलूू बाबा, मयंक मद्धेशिया, गौरव मद्धेशिया,सुरेेेश अग्रवाल, सत्य प्रकाश पटेेल,मृत्ययुन्ज पाण्डेय, डाक्टर इन्द्रजीत गोविन्द् राव, अजय मद्धेशिया, उमेेेश तिवारी, नागेेश्वर पाण्डेय, अजय पटेल,अमित गोविन्द राव आदि सहित अपनी माटी अपनी परम्परा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
रात की ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी! कुशीनगर एसपी का बड़ा एक्शन, दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित,पढ़े पूरी खबर!
रात की ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी! कुशीनगर एसपी का बड़ा एक्शन, दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित,पढ़े पूरी खबर!

कुशीनगर। जनपद में पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक केशव…

तमकुहीराज की सड़कों पर उतरी पुलिस, पैदल गश्त कर व्यापारियों में भरा भरोसा
तमकुहीराज की सड़कों पर उतरी पुलिस, पैदल गश्त कर व्यापारियों में भरा भरोसा

तमकुहीराज, कुशीनगर। अपराध और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ आमजन में…

हाटा: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला घायल, रेफर
हाटा: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला घायल, रेफर

हाटा कुशीनगर, वृहस्पतिवार को दोपहर में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला…

दुष्कर्म और पॉक्सो के वांछित आरोपी पर पटहेरवा पुलिस का शिकंजा
दुष्कर्म और पॉक्सो के वांछित आरोपी पर पटहेरवा पुलिस का शिकंजा

कुशीनगर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत थाना पटहेरवा पुलिस…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking