रामकोला/कुशीनगर । मिशन शक्ति अभियान के तहत रामकोला नगर स्थित जनता इंटर कालेज में पुलिस ने छात्राओं को जागरूक किया और हेल्पलाइन नम्बरों की विधिवत जानकारी दी।
शनिवार को रामकोला थाना के एस0 आइ0 सदानंद, म0 का0 शालू उपाध्याय, म0 का0 अंजू व म0 का0 अफ्रीन नगर के जनता इंटर कॉलेज में पहुंचे और छात्राओं को हेल्पलाइन नंबर 1090 सहित आदि की जानकारी दी।और कहा कि महिलाएं सुरक्षित तभी है जब वह पूर्ण रूप से आत्म निर्भर बन जाएं। छात्राओं को बताया कि अगर किसी असामाजिक तत्व द्वारा किसी भी छात्रा के साथ कोई हरकत या घटना का प्रयास की जाती है तो छात्राएं अपने परिजनों, शिक्षकों व पुलिस को इसकी जानकारी तत्काल दें ताकि समय रहते सुरक्षा की जा सके। पुलिस टीम ने छात्राओं को जानकारी दी कि महिलाओं की सुरक्षा और उनमें जागरुकता के लिए व महिला उत्पीड़न की घटनाओं को सख्ती से रोकने के उद्देश्य से ही वुमेन पावर लाइन 1090 को सक्रिय किया गया है।
इसलिए महिलाओं के साथ किसी प्रकार की कोई घटना होती है तो हेल्पलाइन नंबर पर जानकारी देकर पुलिस से सहायता लेनी चाहिए। इस दौरान विद्यालय की तमाम छात्राएं उपस्थित रही।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…