News Addaa WhatsApp Group Join करें

चार दिन पूर्व गायब बालिका को रामकोला पुलिस ने सकुशल किया बरामद

Ram Bihari Rao

Reported By:

Aug 3, 2021  |  8:05 PM

933 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
चार दिन पूर्व गायब बालिका को रामकोला पुलिस ने सकुशल किया बरामद WhatsApp
Responsive image

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला पुलिस ने पडरौना कोतवाली क्षेत्र के शेमरा मजार से स्थानीय थानाक्षेत्र के कुसम्ही गांव से गायब बालिका को सही सलामत बरामद कर लिया है।इस घटना में दो-तीन रोज पूर्व नाबालिग लड़की के पिता के तहरीर पर पुलिस संबंधित धारा में मुकदमा पंजीकृत कर तलाश में जुटी थी।यह खबर लिखे जाने तक बालिका के परिजन उसे लेने थाने नहीं पहुंचे थे। जबकि पुलिस द्वारा बरामदगी की सूचना परिजनों को दी जा चुकी है।

आपके लिए और..- थानेदार की कुर्सी पर बैठीं छात्रा अंशिका सिंह, एक दिन...

गत 30 जुलाई को रामकोला थाना क्षेत्र के कुसम्ही गांव निवासी समसुद्दीन ने अपनी बेटी को भगाने में गांव की एक महिला पर सहयोग करने का आरोप लगाया था और दो दिन बाद रामकोला पुलिस को उसके खिलाफ तहरीर दिया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर नाबालिग लड़की को पता लगाना शुरू कर दिया था । रामकोला थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि एक नाबालिग लड़की पडरौना कोतवाली क्षेत्र के शेमरा मजार पर है।सूचना मिलते ही एस0आई0 राजीव कुमार यादव, एस0आई0 संदीप कुमार सिंह, सिपाही मनीष राय सहित अन्य पुलिस बल के साथ मजार पर पहुंचा और तस्दीक कराने के बाद लड़की से पूछताछ की।तस्दीक करने के बाद लड़की को अपने साथ थाने लाया।प्रभारी निरीक्षक श्री सिंह ने बताया कि लड़की की डाक्टरी परीक्षण कराने के बाद मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान कराने के उपरांत उसके परिवार जनों को सुपुर्द कर दिया जायेगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking