रामकोला/कुशीनगर । रामकोला थाना क्षेत्र के रगड़गंज छठ घाट की सफाई में पूर्व वर्षों की भाति इस वर्ष भी स्थानीय नवयुवकों का योगदान एक सप्ताह पूर्व ही शुरू हो गया है।
ग्राम सभा कुसम्हां के छठ घाट रगड़गंज (छोटी गंडक) पर कुसम्हां,बड़हरा बाबू, नारायनपुर चरगहा,राजपुर गांव की लगभग पांच सौ वेदियां बनी है। हर वर्ष इस पर्व के मौके पर छठ घाट पर छठ मईया के श्रद्धालुओं की भीड़ इकट्ठा हो जाती है।मेला लग जाता है।छठ घाट पर छठवर्ती महिलाओं को आने-जाने में कोई परेशानी न हो इसके लिए स्थानीय युुुवक रंजीत सिंह गोलू, अर्जुन मद्धेशिया,अर्जुन जायसवाल, विपिन जायसवाल, किशन मद्धेशिया, आकाश विश्वकर्मा, लेडही मद्धेशिया, विद्यासागर शर्मा,छोटे शर्मा,विनीत सिंह, बाबा रमेश्वर दास महाराज, चन्दन, किशन ,रिंकू, सेराज आदि साफ-सफाई व रास्ते के गड्ढे को बराबर करने में लग जाते है। हर वर्ष रगरगंज के युवकों पर यह बड़ी जिम्मेदारी रहती है जिसे वह योगदान कर समय से अपने परिश्रम के बदौलत छठ मईया के श्रद्धालुओं के लिए सुगम रास्ता तैयार करते और मूर्ति की स्थापना आदि के कार्यो में लग जाते है।
कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब…
कुशीनगर। गोरखपुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) ने सोमवार को जनपद कुशीनगर के थाना…
कुशीनगर। जिला बदर (निर्वासन) की कार्रवाई के बावजूद जिले में ही खुलेआम घूम रहे…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…