रामकोला/कुशीनगर । रामकोला के पूर्व विधायक मदन गोविन्द राव की भांजी सुनिष्ठा सिंह ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा मंगलवार को जारी यूपी पीसीएस 2023 के घोषित परिणाम में सोलहवाँ स्थान प्राप्त कर परिवार का मान- सम्मान बढ़ाया है अब वो एसडीएम पद को सुशोभित करेंगी।
प्रदेश के बहराइच जनपद के कैसरगंज ( गुँथिया ) निवासी सुनन्दा सिंह एवं कुंवर विजयन्त सिंह की सुपुत्री सुनिष्ठा सिंह की प्रारंभिक शिक्षा बहराइच में होने के उपरांत लखनऊ से उच्चतर शिक्षा हासिल की और वहीं से यूपी पीएससी की तैयारी कर रही थी। 2021 में आईएएस का मेन्स भी क्वालिफ़ाई कर चुकी हैं तथा सिविल सर्विसेज़ के लिए लगातार प्रयासरत थी।
परिणाम घोषित होने के समय सुनिष्ठा सिंह के लखनऊ में होने के कारण बुधवार को पूर्व विधायक मदन गोविन्द राव के साथ सुन्नदा सिंह एवं उसके पिता कुंवर विजयन्त सिंह समेत परिवार के सदस्य एवं शुभचिंतकों ने लखनऊ पहुँच कर सुनिष्ठा सिंह की इस सफलता पर शुभकामनाएँ दिया है।
रामकोला निवासी पूर्व विधायक श्री राव की भांजी के सफलता पर भाजपा के जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, माध्यमिक शिक्षक संघ के ज़िलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, सत्यपाल गोविन्द राव,विनय गोविन्द राव ,कर्मवीर गोविन्द राव, पत्रकार रामबिहारी राव, भरथ गोविन्द राव, नीरव गोविंद राव, विजय कुमार गुप्त, डा0 इन्द्रजीत गोविंद राव, उमेश मल्ल, प्रमोद गोविन्द राव, उमेश तिवारी, दिनेश यादव, मनोज गुप्ता, नन्द कुमार मद्देशिया,प्रेमचंद मद्देशिया, संतोष जायसवाल, गिरधारी लाल समेत स्थानीय नगर के तमाम लोगों ने खुशियाँ व्यक्त कर बधाई दिया है।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…