रामकोला/कुशीनगर। त्रिवेणी चीनी मिल रामकोला ने वर्तमान पेराई सत्र का 20 नवम्बर से 26 नवम्बर तक खरीद किये गन्ने का भुगतान 13 करोड़ 44 लाख रुपया किसानों के बैंक खातों में भेजा दिया ।
त्रिवेणी चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक यशराज सिंह ने गुरुवार को इस आशय की जानकारी दी और कहा कि किसान हित सर्वोपरि है। उन्होंने आग्रह किया कि किसान भाई ताजा व साफ- सुथरा गन्ना चीनी मिल को सप्लाई करें। उन्होंने किसानों से अपील किया कि अपने गन्ने की आपूर्ति चीनी मिल को ही करें। जिससे उनको बेसिक कोटा में बढ़ोत्तरी के साथ आगामी वर्षों में लाभ मिल सके।
इस दौरान कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय मौजूद रहे।
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और बालू-मोरंग समेत खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ…