News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस, हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम

Ram Bihari Rao

Reported By:

Sep 5, 2024  |  5:34 PM

172 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस, हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम WhatsApp
Responsive image

रामकोला/कुशीनगर। गुरुवार को रामकोला क्षेत्र के विद्यालयों में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ शिक्षक दिवस मनाया गया।इस मौके पर केक काटकर व पुष्प अर्पित कर भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधा कृष्णन को नमन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई।

आपके लिए और..- हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की...

सभी अतिथियों ने गुरूजनों द्वारा किए गए उत्कृष्ट योगदान व डॉ सर्वपल्ली राधा कृष्णन के जीवन और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और कहा कि डा0 राधाकृष्णन का मानना था कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य है व्यक्तित्व गढ़ना।उनका मानना था कि यदि शिक्षा के माध्यम से केवल जीवन के आर्थिक उद्देश्य की पूर्ति होती है और व्यक्तित्व निर्माण का उद्देश्य अधूरा रह जाता है तो ऐसी शिक्षा अधूरी व एकांकी है।आज विद्यालय शिक्षाशाला कम व्यवसायिक प्रतिष्ठान के रूप में दिखने लगा है।उन्होंने राष्ट्र-निर्माताओं की सराहना की जो छात्रों को शिक्षा का निर्बाध प्रवाह प्रदान करके युवा प्रतिभाओं का पोषण करते हैं। शिवदुलारी देवी दलडपट शाही महिला महाविद्यालय में कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक दिलीप सिंह ने कहा यह दिन शिक्षकों को सम्मानित करने और समाज में उनके अमूल्य योगदान को पहचानने के लिए समर्पित है साथ ही यह दिन शिक्षा के महत्व और हमारे जीवन को आकार देने में शिक्षकों के प्रभाव की याद दिलाता है शिक्षक हमारे अस्तित्व का आधार है यह हमें जिम्मेदार नागरिक बनाते हैं।

प्राचार्य डॉ. मनीषा सिंह ,प्रबंधक डॉ. राधे गोविंद शाही रहे। सेंट थामस साइंस एकेडमी, चन्द्रावती देवी बालिका हाई स्कूल सहित आदि विद्यालयों में छात्र -छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों की प्रस्तुति दी और शिक्षकों को सम्मानित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर इमरान खान सहित तमाम शिक्षक गण उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु

हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…

विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी
विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…

जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश

कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking