News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: खुशी से खिले छात्र- छात्राओं के चेहरे, बोले पढ़ाई आसान होगी

Ram Bihari Rao

Reported By:

Aug 25, 2024  |  7:20 PM

120 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: खुशी से खिले छात्र- छात्राओं के चेहरे, बोले पढ़ाई आसान होगी

रामकोला/कुशीनगर । रामकोला ब्लॉक क्षेत्र के ज्ञान भारती फार्मेसी कॉलेज रगड़गंज में अध्ययनरत छात्रों को रविवार को एक कार्यक्रम के जरिये सरकार द्वारा प्रदत्त 31 टैबलेट का वितरण किया गया। टैबलेट पाकर छात्रों के चेहरे खिले हुए थे। बतौर मुख्य अतिथि कॉलेज के निदेशक डॉ राज श्रीवास्तव ने सम्बोधित करते हुए कहा कि यह टैबलेट छात्रों के उज्जवल भविष्य के निर्माण में मिल का पत्थर साबित होगा।

आपके लिए और..- चोरी की भैंसों संग पिकप दौड़ा रहे थे दो युवक,...

उन्होंने कहा कि सरकार डिजिटल रूप से छात्रों को सशक्त बना रही है। इसके जरिये पढ़ाई आसान होगी और छात्रों की जानकारी में नित नई वृद्धि होगी।विशिष्ट अतिथि प्रबंधक रागिनी श्रीवास्तव ने छात्र- छात्राओं के उज्जवल भविष्य की अनंत शुभकामनाएं प्रदान करते हुए कहा कि इस फार्मेसी कॉलेज में अध्ययन सभी छात्र अपने निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करके फार्मेसी कॉलेज का नाम रोशन करेंगे।

इस अवसर पर फार्मेसी कॉलेज के प्रवक्ता मधुसूदन पांडेय ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रवक्ता पुरुषोत्तम , सुधीर चौहान, फहीम, मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking