News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: स्मार्टफोन लेते ही खिले विद्यार्थियों के चेहरे

Ram Bihari Rao

Reported By:

May 12, 2022  |  6:20 PM

630 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: स्मार्टफोन लेते ही खिले विद्यार्थियों के चेहरे

रामकोला/कुशीनगर। स्थानीय ब्लाक क्षेत्र के धर्मसमधा गांव स्थित स्वर्गीय श्रीमती रामा देवी महाविद्यालय में गुरूवार को बतौर मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दूबे ने छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किया।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

सांसद दूबे ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार सभी को तकनीकी सुविधाओं से सुसज्जित कर राष्ट्र की उन्नति में सहयोग कर रहे है।उन्होंने कहा कि यशस्वी मुख्यमंत्री ने प्रदेश की धरती से गुंडाराज, भ्रष्टाचार समाप्त कर, महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के साथ ही गरीबों के हक और अधिकार को सुरक्षित कर रहे हैं । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तय किया है कि प्रदेश से भ्रष्टाचार मिटाना है।सांसद श्री दूबे ने कहा कि 2014 के बाद देश में क्रांतिकारी परिवर्तन हुआ है।इसमें युवा वर्ग महत्वपूर्ण योगदान रहा है। युवा हमेशा रूढ़िवादी परंपराओं से ऊपर उठकर देश की प्रगति में महती योगदान किया है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि इस स्मार्टफोन का उपयोग कर अपने परिवार, क्षेत्र, राज्य और राष्ट्र का नाम रोशन करें।

इस दौरान हियुवा महामंत्री फूल बदन कुशवाहा, आशुतोष गोविंद राव उर्फ गोलू बाबू, अनूप श्रीवास्तव, राधेश्याम दीक्षित पूर्व ब्लाक प्रमुख शिव शंकर यादव, धर्मेंद्र उपाध्याय, प्राचार्य डॉ महंथी यादव , शिक्षक धीरंजय सिंह, बाल कृष्ण उपाध्याय, सौरभ सिंह, बबलू यादव, सतीश सिंह, दुर्गेश शुक्ला ,खुर्शीद आलम, अमित गुप्ता ,तंजीम सुरैया, दिनेश शर्मा, संतोष गुप्ता के साथ छात्राएं प्रिया दीक्षित, प्रीति कुशवाहा, ज्योति गुप्ता, सोनी यादव, रश्मि यादव, दिव्या मद्धेशिया सहित भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking