रामकोला/कुशीनगर। रामकोला ब्लाक क्षेत्र के अन्तर्गत परसौनी न्याय पंचायत के संयुक्त विद्यालय बरवा महादेवा में स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम में हियुवा के जिला महामंत्री फूलबदन कुशवाहा द्वारा हरि झंडी दिखाकर बच्चों को रवाना किया गया तथा गाँव भ्रमण कर बच्चों को विद्यालय जाने के लिए प्रेरित किया गया। रैली में छात्र- छात्राओं ने भरपूर ऊर्जा के साथ शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाई।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शिवपूजन कुशवाहा ,हियुवा ब्लॉक संयोजक आईटी सेल विकास प्रजापति, एआरपी आरिफ लारी, प्रधानाध्यापक छोटेलाल प्रसाद,विश्वजीत सिंह, सत्यानंद प्रजापति ,गोविन्द यादव, मुकेश तिवारी, शिलेश कुमार,अरविंद यादव आदि उपस्थित रहे।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…