News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला त्रिवेणी चीनी मिल पेराई सत्र शुभारंभ के साथ ही गन्ना मूल्य भुगतान में भी बनी अग्रणी

Ram Bihari Rao

Reported By:

Nov 23, 2023  |  5:50 PM

193 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला त्रिवेणी चीनी मिल पेराई सत्र शुभारंभ के साथ ही गन्ना मूल्य भुगतान में भी बनी अग्रणी

रामकोला/कुशीनगर। त्रिवेणी चीनी मिल रामकोला नये सत्र के शुभारंभ के साथ ही गन्ना मूल्य भुगतान में भी पूर्वांचल के चीनी मिलों में अग्रणी बन गयी है। त्रिवेणी चीनी मिल का शुभारंभ गत 9 नवम्बर को हुआ। 

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

त्रिवेणी चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक यश राज सिंह ने वर्तमान पेराई सत्र 2023-24 के गन्ना मूल्य भुगतान के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि 9 नवम्बर से 13 नवम्बर तक के गन्ना सप्लाई का भुगतान बैंकों को भेजने की प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई है।श्री सिंह ने संबंधित किसानों से अनुरोध किया है कि पर्ची का मैसेज मिलने के बाद ही गन्ने की कटाई शुरू करें और साफ-सुथरा ताजा गन्ना आपूर्ति करें तथा रेड राट से ग्रसित गन्ने को जला दें।श्री सिंह ने जानकारी दी कि गन्ना कटाई हेतु पल कटी तथा छिलाई हेतु दरांती चीनी मिल द्वारा 50 प्रतिशत अनुदान पर वितरित की जा रही है। प्रेसमड के लिए अपने सर्किल सुपरवाइजर से मिलकर तारीख सुनिश्चित करा लें। उन्होंने कहा कि चीनी मिल किसानों के हित के लिए सदैव तत्पर है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking