News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: जरूरतमन्दों के लिये अस्पताल परिसर में त्रिवेणी चीनी मिल ने बनवाया रैन बसेरा

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jun 12, 2021  |  5:48 PM

1,158 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: जरूरतमन्दों के लिये अस्पताल परिसर में त्रिवेणी चीनी मिल ने बनवाया रैन बसेरा WhatsApp
Responsive image

रामकोला/ कुशीनगर | त्रिवेणी चीनी मिल रामकोला के कर्मचारियों ने स्थानीय सीएचसी परिसर में एक रैन बसेरा का निर्माण कराया है ताकि सीएचसी पर आने वाले बेसहारा को आश्रय के लिए कहीं भटकना न पड़े।इस भवन के निर्माण में विशेष योगदान देने वाले त्रिवेणी चीनी के प्रधान प्रबंधक अनिल कुमार त्यागी तथा चीनी मिल के प्रोडक्शन मैनेजर विजय प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से जानकारी दी कि मन में बेसहारों के प्रति मदद् के लिए एक भावना जगी जिसको मूर्त रूप देने के लिए एक संकल्प के साथ सीएचसी परिसर में प्रभारी चिकित्साधिकारी से वार्ता के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया गया जो बन कर तैयार हो गया है।रैैैन बसेरा का निर्माण पूर्ण होने के बाद शनिवार को जब हम लोग देेेखने पहुँचे तो उसमें आश्रय लिए लोगों को देखकर बहुत प्रसन्नता हुई है। प्रोडक्शन मैनेजर श्री सिंह ने बताया कि लाक डाउन के दौरान भी हमने गरीबों की मदद के लिए एक सप्ताह तक भोजन तैयार कराकर उनके घरों तक पहुँचवाया। सीएचसी प्रभारी चिकित्साधिकारी डा0 ए0 पी0 गुप्ता,डा0 शेष कुमार विश्वकर्मा,डाक्टर रजनीश श्रीवास्तव,मिल के चिकित्सा प्रभारी डाक्टर शिवाजी राव, बीपीएम आलोक मिश्रा आदि ने शनिवार को रैैैन बसेरा का अवलोकन किया।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking