रामकोला/कुशीनगर । त्रिवेणी चीनी मिल रामकोला द्वारा वर्तमान पेराई सत्र का 09 जनवरी से 22 जनवरी 2024 तक क्रय किये गन्ना मूल्य 26 करोड़ 59 लाख रुपया के साथ ही अंतर मूल्य 6 करोड़ 25 लाख रुपया यानि कुल 32 करोड़ 84 लाख रुपया का भुगतान किसानों के बैंक खातों में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दिया गया है।
चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक यश राज सिंह ने बताया कि चीनी मिल वर्तमान पेराई सत्र के शुभारंभ से 30 जनवरी तक 42 लाख 50 हजार कुंतल गन्ना की पेराई कर चुकी है, किसानों को अगली फसल की बुआई में लाभ मिला है। आगामी वसंत कालीन गन्ना बुआई हेतु संस्तुत प्रजातियां सीOओO- 0118, सीOओO-15023, सीOओO एल0के0 -14201,सीOओO पीO-9301 एवम,सीO ओO एलO पी O -94184 की बुआई हेतु अपील किया। प्रेस वार्ता के दौरान कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय और गन्ना प्रबंधक सतीश बालियान उपस्थित रहे।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…