News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: सड़क दुर्घटना में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल

Ram Bihari Rao

Reported By:

Nov 14, 2023  |  6:40 PM

153 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: सड़क दुर्घटना में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल

रामकोला/कुशीनगर । थाना क्षेत्र के अन्तर्गत रामकोला- कप्तानगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंद्रपुर गांव के सामने एक स्कूटी में अज्ञात वाहन ने ठोकर मार कर मौके से फरार हो गया,स्कूटी पर बैठी दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों घायल महिलाओं को रामकोला सीएचसी पर भर्ती कराया गया जहां इलाज के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज शिवम कुमार द्विवेदी मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर ट्राली को अपने कब्जे में लिये।

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

प्राप्त समाचार के अनुसार मंगलवार को  रामकोला थाना क्षेत्र के बड़हरा बाबू निवासी सुनील कुमार अपने रिश्ते में लगने वाली दो चाची सुनीता देवी 35 वर्ष व अंगीरा देवी 26 वर्ष को शादी का बाजार कराने स्कूटी से रामकोला लेकर आया था। सायं तीन बजे के लगभग बाजार कर वह वापस घर जा रहा था कि कप्तानगंज मार्ग पर चन्दर पुर गांव के सामने ट्रैक्टर ट्राली से साइड लेने के दौरान अज्ञात वाहन ने स्कूटी को ठोकर मार दी, ठोकर लगते ही स्कूटी पर बैठीं दोनों महिलाएं सड़क पर गिरी और ट्राली के चक्के के नीचे चली गई। दोनों के कमर पर ट्राली का चक्का चढ़ गया और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे इलाज के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया गया, गंभीर चोट लगने के कारण इलाज के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे लक्ष्मीगंज चौकी इंचार्ज शिवम कुमार द्विवेदी ने ट्रैक्टर ट्राली को अपने कब्जे में ले लिया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking