रामकोला/कुशीनगर। थाना क्षेत्र के अन्तर्गत रामकोला नगर पंचायत के शिवाजी नगर ( बाबू छपरा) में गत 30/31 दिसम्बर की रात्रि को अज्ञात चोरों द्वारा मकान एवं दुकान का ताला तोड़कर लाखों रुपए के गहने को चुराने का मामला संज्ञान में आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रामकोला- पकड़ीयार मार्ग पर शिवाजी नगर निवासी शत्रुघ्न सिंह पुत्र ओमप्रकाश सिंह की नीचे भाग में हार्ड वेयर की दुकान है और ऊपर रिहायशी मकान है। गत 30 दिसम्बर की रात्रि को शत्रुघ्न सिंह सपरिवार संबंधित वार्ड स्थित अपने पुराने मकान पर रात्रि को सोने चले गए थे।
मौका देख अज्ञात चोरों ने दुकान एवं मकान का ताला तोड़कर अन्दर घुसकर दुकान के गल्ले में पड़े सात हजार रुपए नगद के अलावा मकान में रखे दो गोदरेज की आलमारियों का लॉक तोड़कर लाखों रुपये के गहने चुरा ले गए। चोरी की इस घटना से क्षेत्र के लोग दहशत में है। सुबह घटना की जानकारी होने पर गृह स्वामी ने आवश्यक कार्यवाही हेतु पुलिस को तहरीर दी। इस सम्बन्ध मे प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। छानबीन जारी है।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…