रामकोला/कुशीनगर । रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 21 निवासी 40 वर्षीय महिला मंगलवार को सुबह हीटर ताप रही थी कि दस बजे के लगभग हीटर में प्रवाहित करेंट की चपेट में आ गयी। महिला को तत्काल रामकोला सीएचसी ले जाया गया जहां चिकित्सक ने देखने के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त समाचार के अनुसार आशा देवी पत्नी रंजीत दूबे घर पर अकेली थी उनके अलावा घर पर अन्य कोई नहीं था विद्युत हीटर से आग ताप रही थी। विद्युत करेन्ट की चपेट मे आकर घर मे गिरी पडी थी उनके पति टहलने गए थे वापस आये तो देखे कि उनकी पत्नी नीचे गिरी हुई है तत्काल उन्हें लेकर इलाज के लिए सीएचसी रामकोला पहुंचे जहां चिकित्सक ने मृत्यु घोषित कर दिया।
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और बालू-मोरंग समेत खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ…