News Addaa WhatsApp Group Join करें

जीवन की कठिनाईयों से पार पाने का एकमात्र साधन है रामनाम..मठिया भोकरिया में रामकथा का पहला दिन

सुनील नीलम

Reported By:

Jan 11, 2024  |  6:49 PM

147 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
जीवन की कठिनाईयों से पार पाने का एकमात्र साधन है रामनाम..मठिया भोकरिया में रामकथा का पहला दिन

कुशीनगर। दुदही के मठिया भोकरिया बाजार में नारायणी सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय रामकथा के पहले दिन अयोध्या से पधारी कथावाचिका धर्मरक्षिता शास्त्री ने राम नाम के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि राम त्याग, बलिदान व सामानता के लिए ही उद्धरित हुए।

आपके लिए और..- कर्ज नहीं चुकाया तो सील हुआ मकान, तहसीलदार के नेतृत्व...

गुरुवार को कथा प्रवचन को आगे बढाते हुए उन्होंने कहा कि ऋषि विश्वामित्र की यज्ञ की रक्षा के लिए जाने वाले राम की उम्र 14 वर्ष थी। रास्ते में उन्होंने अहिल्या का उद्धार किया, स्वयंवर में सीता से विवाह कर नारियों के प्रति समान समर्पित किया। कथावाचिका ने कहा कि राम का जीवन कठिनाईयों में बीता लेकिन कभी भी उन्होंने धीरज का त्याग नहीं किया। इसलिए राम नाम साध्य है और जीवन के तमाम कठिनाईयों से पार पाने का एकमात्र रास्ता है। इसके पूर्व मुख्य यजमान सेवानिवृत्त पूर्व प्रधानाचार्य तुलानरायण राय अपने धर्मपत्नी के साथ व्यासपीठ का पूजन कर कथा का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षक व शिक्षक संघ के पूर्व मंत्री अभिमन्यु प्रसाद तथा विशिष्ट अतिथि रमाकांत पांडेय रहे।

रामकथा के संयोजक शिक्षक अरूणेन्द्र राय, आरएसएस खंड प्रचार प्रमुख प्रवीण कुमार राय ने आभार प्रकट किया। इस दौरान शिक्षक अजय राय, राजनारायन मिश्र, डा. मुरारीशरण जायसवाल, प्रेमबिहारी राय, केदारनाथ सिंह, योगेन्द्र राय, अनिल गुप्ता, अमरनाथ मिश्र, राजेश कुशवाहा, डा. अमित बौद्ध आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेला आयोजकों संग कोतवाली में बैठक सम्पन्न
डोल मेला आयोजकों संग कोतवाली में बैठक सम्पन्न

त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन प्रतिबद्ध, थानाध्यक्ष हाटा, कुशीनगर। स्थानीय…

नगर पंचायत अध्यक्ष व सहयोगी को महिला व उसके पति ने दिया धमकी मुकदमा दर्ज 
नगर पंचायत अध्यक्ष व सहयोगी को महिला व उसके पति ने दिया धमकी मुकदमा दर्ज 

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र नगर पंचायत सुकरौली राजनेति कश्यप व उनके सहयोगी सानू…

कर्ज नहीं चुकाया तो सील हुआ मकान, तहसीलदार के नेतृत्व में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
कर्ज नहीं चुकाया तो सील हुआ मकान, तहसीलदार के नेतृत्व में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। एसबीएफसी फाइनेंस लिमिटेड के बकाया ऋण से जुड़े मामले में प्रशासन ने…

दुष्कर्म के आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने 50 घंटे में दबोचा
दुष्कर्म के आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने 50 घंटे में दबोचा

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडिला बुजुर्ग स्थित रविदास नगर की महिला से दुष्कर्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking