Wednesday, 25 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • सोशल मीडिया पर पिटाई का वीडियो वायरल, तरयासुजान पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा• हाटा में अब नहीं लगेगा जाम! प्रशासन ने कसी कमर, अतिक्रमणकारियों पर गिरेगी गाज• सिकटिया में स्थित उत्तर बाहिनी घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डूबकी• क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन• देव दीपावली पर 5500 दीपों से आलोकित होगा दुबौली सोहसा घाट
Advertisement

राष्ट्रीय आय छात्रवृत्ति परीक्षा मे रिया एवं ताजमिन खातुन ने सफलता का लहराया परचम

गौतम मुनि तिवारी
Mar 2, 2025, 6:08 PM IST • अब तक 217 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

मथौली बाजार/कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक के कम्पोजित विद्यालय मंगलपुर की छात्रा रिया पुत्री रामसागर गुप्ता ने जनपद की सूची में 110 अंक लाकर 7वां रैंक तथा ताजमीन खातून पुत्री मोसाहेब अली 92 अंक लाकर 22 वां रैंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विगत 02 वर्षों में भी विद्यालय के दो दो छात्र छात्राओं ने सफलता प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया है।

विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक व गणित/विज्ञान शिक्षक मोल‌ई प्रसाद प्रजापति ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में अध्ययन करने वाले छात्र एवं छात्राओं में भी प्रतिभा की कमी नहीं है बस उन्हें तरासने की जरूरत है। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब तबके के छात्र एवं छात्राओं को हर आवश्यक संसाधन एवं सामग्री उपलब्ध कराते हुए उन्हें विद्यालय समय के अलावा अतिरिक्त समय देकर तैयारी कराती जातीं हैं ।

Advertisement

उक्त बच्चों के सफलता पर खण्ड शिक्षा अधिकारी मोतीचक राजेश कुमार, जिलाध्यक्ष जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ कुशीनगर राजेन्द्र सिंह, दिनेश कुमार सिंह, मार्कण्डेय नाथ त्रिपाठी, राधेश्याम वर्मा, राजेश्वर सिंह, विपिन सिंह, तेज प्रताप सिंह, रामवीर सिंह, मुन्ना सिंह, हारुन रशीद,निहालुद्दीन अहमद सिद्दकी,अभय प्रताप सिंह, रामगोपाल सिंह, शोभा गुप्ता, नागेन्द्र सिंह, राजेन्द्र शुक्ल, शीला मल्ल, रंभा पाण्डेय, पंकज कुमार श्रीवास्तव, दीवाकर मणि त्रिपाठी,मुनीब गुप्ता,मदन सिंह, आलोक शाही, कुंवर मनोज, सतीश सिंह, शम्भू कुशवाहा, जनार्दन शर्मा, मतीउल्लाह सिद्दीकी, ओमप्रकाश सिंह, मंजू देवी, प्रवीण मल्ल आदि गणमान्य लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामनाएं की।

गौतम मुनि तिवारी

प्रभारी मथौली बाजार, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi