News Addaa WhatsApp Group Join करें

सम्मान मिलने से पुलिसकर्मियों के मनोबल बढ़ता है- अखिल कुमार,एडीजी

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Feb 3, 2022  |  12:29 PM

909 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सम्मान मिलने से पुलिसकर्मियों के मनोबल बढ़ता है- अखिल कुमार,एडीजी
  • साइबर सेल कुशीनगर के पुलिसकर्मी को मिला सम्मान, एडीजी ने दिया प्रशस्ति पत्र

कुशीनगर । सूबे के गोरखपुर जोन में अच्छा काम करने वाले पुलिसकर्मियों को एडीजी अखिल कुमार ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। इन पुलिसकर्मियों को उनके जनपद के एसपी प्रशस्ति पत्र देंगे। प्रशस्ति पत्र पाने वाले पुलिसकर्मियों में साइबर सेल कुशीनगर के यह पुलिस कर्मी शामिल है।

आपके लिए और..- कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ...

‘जो विधि कर्म में लिखे विधाता,मिटाने वाला कोई नही,वक्त पड़े तो गंज भर कपड़ा देने वाला कोई नही’ । ये गीत तो खासकर राजा हरिश्चंद्र के जीवन पर था,लेकिन कहीं न कही जनपद कुशीनगर में साइबर अपराधियो के शिकार बने उन पीड़ित की मन स्थिति थी,वो गीत उस तरफ इंगित कर रहा था। चूंकि सम्बेदना आज के दौर में दफन हो चली है इस लिये कई बार गीत के नाद अपना असर खो देते है।

हम बात कर रहे है कुशीनगर पुलिस प्रमुख सचिन्द्र पटेल की साइबर टीम की जिन्होंने अपने मुखिया के प्रयासों पर खरा उतरते हुये जनपद कुशीनगर में साइबर ठगी के शिकार हुए पीड़तों के चहरे पर मुस्कान लाने में कोई कोर कसर नही छोड़ी,इस साइबर टीम का प्रयास की परिणाम रहा की जनपद के थाना तरयासुजान निवासी एक पत्रकार परिवार जो साइबर ठगों के जाल में फंस चुका था,पीड़ित के खाते से साइबर अपराधियो ने रुपये उड़ा लिए थे,जिसको साइबर टीम कुशीनगर व तरयासुजान पुलिस की सँयुक्त प्रयास से तीन साइबर ठगों की जहाँ गिरफ्तारी हुई थी,वही कुछ रकम भी वापस कराई गई थी। इतना ही नही फर्जी वेबसाइट बना कर युवकों नोकरी देने के नाम पर ठगी करने वाले एक शातिर गैंग का खुलाशे करने में साइबर सेल कुशीनगर ने सफलता पाई थी।

इन्हें मिला है सम्मान प्रशस्ति पत्र

    1. निरीक्षक नीरज कुमार राय
    2. कांस्टेबल अनिल यादव
    3. कांस्टेबल चन्द्रभान बर्मा
    4. कांस्टेबल विजय कुमार चौधरी

अच्छा काम करने वालों को मिलता रहेगा सम्मान:अखिल कुमार (एडीजी)

एडीजी अखिल कुमार ने बताया कि इस तरह का सम्मान मिलने से पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ता है। पुलिस जनता के हित में काम तो लगातार करती है, लेकिन इसके एवज में उन्हें जल्दी कोई रिवार्ड नहीं मिलता। इसे देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि अब अच्छा काम करने वाले पुलिसकर्मियों को लगातार सम्मानित किया जाएगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार

राजनीतिक पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों व शुभचिन्तकों सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा अंतिम…

आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’
आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’

हाटा कुशीनगर । समस्याओं के निस्तारण के लिए लोगों को अब सरकारी दफ्तरों के…

हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे
हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे

हाटा कुशीनगर, नगर में बस स्टेशन के समीप अंडरपास निर्माण की वर्षों पुरानी मांग…

अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल

खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking