सपहां/कुशीनगर। शांति और सद्भावपूर्ण माहौल में मुहर्रम व डोल मेला संपन्न कराने को लेकर प्रभारी निरीक्षक कसया डॉ आशुतोष कुमार तिवारी काफी संजीदा है,मुहर्रम व डोल मेला को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से उन्होंने आम लोगों से सहयोग का अपील किया है,मुहर्रम पर शांति व सौहार्द के लिए कसया पुलिस ने रविवार को थानाध्यक्ष कसया डॉ आशुतोष कुमार तिवारी के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के सपहां,मैनपुर,दिनापट्टी प्रेमनगर,खेसारी,गिदहां,शिवपुर,बरवां बाजार समेत विभिन्न क्षेत्रों में बाइक से फ्लैग मार्च के साथ मोटरसाइकिल गस्त निकाल कर आम लोगों को सुरक्षा का संदेश दिया।पुलिस ने क्षेत्र के ताजिया रूट मार्ग का भी निरीक्षण किया,मुहर्रम व डोल मेला को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस ने लोगो से सहयोग की अपील भी किया।
इस दौरान थानाध्यक्ष डॉ आशुतोष कुमार तिवारी ने सपहां बाजार,शिवपुर,बरवां बाजार में जगह-जगह शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।कहा कि सभी लोग शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।कोई भी संदिग्ध दिखे तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।बताया कि परंपरागत स्थानों पर ही ताजिया रखी जाएगी व पूर्व के रास्तों से ही जुलूस गुजरेगा कोई भी नया रूट नहीं बनेगा,डीजे बजाना व शस्त्र प्रदर्शन व शस्त्र लेकर करतब दिखाना पूरी तरह प्रतिबंधित है,त्योहार में खलल व अफवाह फैलाने वालो की सूचना पुलिस को तुरन्त दे,त्योहार को सकुशल संपन्न कराने को लेकर प्रशासन काफी मुस्तैद है,कानून व्यवस्था में खलल डालने वाले बख्शे नहीं जाएंगे साथ ही चेताया कि अगर किसी ने भी गड़बड़ी व शांति व्यवस्था खराब करने की कोशिश किया तो उसके ऊपर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान थानाध्यक्ष डॉ आशुतोष कुमार तिवारी,एसएसआई हरेराम सिंह यादव,एसआई अनिल कुमार शर्मा,एसआई विवेक कुमार पांडे,एसआई रविभूषण राय,चौकी प्रभारी कुशीनगर दिग्विजय राय,चौकी प्रभारी शनि जावला,कांस्टेबल शेरबहादुर,कृष्णा,जॉनसन समेत शामिल रहे.
कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…
हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आगामी…