News Addaa WhatsApp Group Join करें

गणतंत्र दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन्स कुशीनगर में गणतंत्र दिवस का सम्पन्न हुआ परेड

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 26, 2022  |  1:59 PM

878 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गणतंत्र दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन्स कुशीनगर में गणतंत्र दिवस का सम्पन्न हुआ परेड
  • जिलाधिकारी कुशीनगर एस राज लिंगम द्वारा ली गई सलामी
  • क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज सहित दो दर्जन पुलिसकर्मियों को मिला बेहतर कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र, देखे लिस्ट!

कुशीनगर ।73 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन्स कुशीनगर में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी कुशीनगर एस राज लिंगम द्वारा ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस परेड की सलामी ली गई वही पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल के साथ मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया ।

आपके लिए और..- जांच के बीच ‘सबूतों पर फावड़ा’…?  हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी...

प्रथम परेड कमाण्डर क्षेत्राधिकारी सदर कुन्दन सिंह व द्वितीय परेड कमाण्डर उ0नि0 मृत्युजंय सिंह सहित सम्पूर्ण परेड ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारियों,कर्मचारियों व नागरिकों को राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई व मुख्य अतिथि द्वारा परेड को सम्बोधित किया गया। इस अवसर पर जनपद के जिला जज, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह एवं जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी गण के साथ-साथ मीडिया के पत्रकार बन्धु व पुलिस परिवार तथा अन्य लोग उपस्थित रहे। इसके उपरान्त मुख्य अतिथि जिलाधिकारी कुशीनगर एस राज लिंगम द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए निम्न पुलिस अधिकारी, कर्मचारी गणों को प्रशस्ति पत्र से पुरस्कृत किया गया।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर इन्हें मिला प्रशस्ति पत्र!

क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज फूलचन्द कन्नौजिया ,प्रभारी निरीक्षक कसया अनिल कुमार उपाध्याय , प्रभारी निरीक्षक तुर्कपट्टी जय प्रकाश पाठक, प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान कपिलदेव चौधरी, निरीक्षक एलआईयू प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ,निरीक्षक राजेन्द्र कुमार सिंह ,निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह ,निरीक्षक रविन्द्रनाथ सिंह ,उ0नि0 अमित कुमार शर्मा ,थानाध्यक्ष अहिरौली बाजार विवेकानन्द यादव ,उ0नि0 एम फारुखी ,उ0नि0 सुरेश चन्द्र राव ,उ0नि0 धीरेन्द्र कुमार हेड ,म0उ0नि0 रेखा देवी ,कम्प्यूटर आपरेटर आशीष कुमार सिंह ,.हेड कम्प्यूटर आपरेटर शम्मी कुमार ,मुख्य आरक्षी जितेन्द्र कुमार ,मुख्य आरक्षी नवनीत कुमार ,आरक्षी अमलेश यादव,आरक्षी मारकंडेय,महिला आरक्षी ज्योति पाल ,प्रीति सिंह,आरक्षी मोहित दुबे, आरक्षी कौशल सिंह आदि तथा परेड के संचालक प्रथम परेड कमांडर क्षेत्राधिकारी सदर कुन्दन सिंह व द्वितीय परेड कमाण्डर उ0नि0 मृत्युजंय सिंह सहित समस्त टोली कमाण्डरों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया साथ ही साथ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी कुशीनगर द्वारा कोविड-19 टीकाकरण में उत्कृष्ट प्रर्दशन करने वाले कुल -17 कर्मचारियों को भी पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया । गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जनपद कुशीनगर के समस्त थानों/चौकियों पर थाना प्रभारी/ चौकि प्रभारियों द्वारा ध्वाजारोहण कर 73वे गणतंत्र दिवस को हर्षोलांस के साथ मनाया गया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चलती अमृत भारत एक्सप्रेस से उतरने के दौरान युवक गंभीर घायल, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी
चलती अमृत भारत एक्सप्रेस से उतरने के दौरान युवक गंभीर घायल, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी

खड्डा, कुशीनगर। मुंबई से घर लौट रहा एक युवक खड्डा रेलवे स्टेशन पर चलती…

हनुमानगंज: अन्तर्जातीय कोर्ट मैरेज का दुखद् अंत, नव दंपत्ति का पेड़ से लटकता मिला शव, सनसनी 
हनुमानगंज: अन्तर्जातीय कोर्ट मैरेज का दुखद् अंत, नव दंपत्ति का पेड़ से लटकता मिला शव, सनसनी 

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के जिन्ना छपरा गांव का है मामला दलित समुदाय के लड़के…

जांच के बीच ‘सबूतों पर फावड़ा’…?  हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना पर उठे नए सवाल
जांच के बीच ‘सबूतों पर फावड़ा’…?  हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना पर उठे नए सवाल

कुशीनगर । सेवरही विकास खंड की ग्राम पंचायत हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking