Sunday, 29 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • भुजौली बाजार में विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर, 100 से अधिक नाम जोड़े गए• जनपदीय अंताकक्षरी प्रतियोगिता में मोतीचक के छात्राओं ने जीता गोल्ड मेडल• हाटा में होगा प्रदेश अध्यक्ष का मेगा स्वागत, युवाओं में जबरदस्त उत्साह• टैबलेट वितरण से विद्यार्थियों को मिलेगी डिजिटल शिक्षा की नई दिशा : सांसद विजय कुमार दुबे• राजकीय महाविद्यालय ढाढ़ा बुजुर्ग में गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया संविधान गौरव दिवस
Advertisement

रिक्त पद पर दो उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल

Farendra Pandey
Reported By: Farendra Pandey
Feb 8, 2025, 8:36 PM IST • अब तक 212 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

कप्तानगंज/कुशीनगर। विकास खण्ड कप्तानगंज अन्तर्गत हो रहे त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव हेतु ग्राम पंचायत पडौली के प्रधान पद हेतु ग्राम प्रधान के मृत्यु के उपरांत रिक्त पद पर दो उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। वहीं ग्राम पंचायत बौलिया में वार्ड नंबर 13 में सदस्य पद हेतु एकल पर्चा व ग्राम पंचायत कारीतीन के वार्ड नंबर 3 में भी एकल पर्चा दाखिल हुआ।

शनिवार को विकास खण्ड कप्तानगंज के परिसर में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन में रिक्त पदों पर उप चुनाव को लेकर ग्राम पंचायत पडौली के ग्राम प्रधान के रिक्त पद पर निशा पत्नी अंकित व शिवांगी सिंह पत्नी रूद्र प्रकाश सिंह ने पर्चा दाखिल किया। वहीं ग्राम सभा बौलिया में वार्ड नंबर 13 के सदस्य पद हेतु सुनील शर्मा पुत्र रामानंद शर्मा व ग्राम पंचायत कारीतीन में वार्ड नंबर 3 के सदस्य पद हेतु राजेश सिंह रामानन्द सिंह ने पर्चा दाखिल किया।

Advertisement

उप चुनाव आर ओ सत्येन्द्र यादव व ए आर ओ आदित्य शर्मा की देख रेख में पर्चा दाखिल हुआ ।

Farendra Pandey

तहसील प्रभारी कप्तानगंज, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #कप्तानगंज
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें

कुशीनगर बिज़नेस डायरेक्टरी

WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi