News Addaa WhatsApp Group Join करें

Road Accident in Kushinagar: कुशीनगर में बड़ा सड़क हादसा! चार की मौत..तीन दर्जन से ज्यादा घायल।

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 14, 2022  |  10:32 AM

1,917 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Road Accident in Kushinagar: कुशीनगर में बड़ा सड़क हादसा! चार की मौत..तीन दर्जन से ज्यादा घायल।

कुशीनगर। जिले में देर रात दो बजे करीब एक बड़ा सड़क हादसा हो गया जिसमें मजदूरों से भरी बस की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए। जबकि मौके पर ही चार मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई व तीन दर्जन से ज्यादा घायल हो गए। जिनमें कई मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है।

आपके लिए और..- कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ...

जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात दो बजे कुशीनगर जिले के हाटा नगर पालिका क्षेत्र के राष्ट्रीय राज मार्ग 28 पर स्थित बाघनाथ चौराहे के पास बिहार से पंजाब जा रही बस बालू लदे ट्रक से टकरा गई। बस और ट्रक के टक्कर में बस के परखच्चे उड़ गए जिसके बाद घटना स्थल पर कोहराम मच गया, जिसमे मौके पर ही चार लोगो की मौत हो गयी जबकि जबकि 35 से ज्यादा घायल हो गए। खबर मिलते ही कोतवाल हाटा घटना स्थल पर पहुचे। और अपने टीम के साथ घायलों के इलाज की बंदोबस्त में जुट गये। पुलिस द्वारा सभी घायलों को हाटा सीएचसी ले जाया गया। वहां से 31 की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हादसे के शिकार सभी मजदूर बिहार राज्य के मधेपुरा जिले के रहने वाले बताये जा रहे हैं। जो रोजी-रोटी कमाने पंजाब जा रहे थे।

एसपी धवल जयसवाल पहुचे जिला अस्पताल: घटना का जानकरी होने पर पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने जिला अस्पताल पर पहुंच कर घायलों से उनकी तबियत के बारे में पूछा गया और घटना के बारे में जानकारी ली गयी तथा जिला अस्पताल प्रशासन को घायलों के उचित ईलाज हेतु दिशा-निर्देश दिये गये ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार

राजनीतिक पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों व शुभचिन्तकों सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा अंतिम…

आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’
आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’

हाटा कुशीनगर । समस्याओं के निस्तारण के लिए लोगों को अब सरकारी दफ्तरों के…

हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे
हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे

हाटा कुशीनगर, नगर में बस स्टेशन के समीप अंडरपास निर्माण की वर्षों पुरानी मांग…

अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल

खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking