News Addaa WhatsApp Group Join करें

रुद्र महायज्ञ के लिए निकली भब्य कलश यात्रा

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

Feb 17, 2025  |  6:55 PM

178 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रुद्र महायज्ञ के लिए निकली भब्य कलश यात्रा WhatsApp
Responsive image

मथौली बाजार/कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत भैंसही चौराहा पर आयोजित शिव मंदिर परिसर में ग्यारह दिवसीय रुद्र महायज्ञ हेतु सोमवार को भब्य कलश यात्रा निकाली गई । कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

आपके लिए और..- तमकुही रोड रेलवे स्टेशन गोलीकांड: दो और नामजद आरोपी गिरफ्तार,...

कलश यात्रा में शामिल हाथी, घोड़े, रथ , ऊंट गाड़ीयों का तांता लगे एवं श्रद्धालु बैण्ड बाजा की थाप पर थिरकते शिव मंदिर स्थित आयोजन यज्ञ स्थल से भैसही चौराहा, पट्टन,पगरा,सिकटा पैकौली मंगलपुर से कन्हौली नहर पर पहुंचें ।जहां कलश यात्रा में शामिल 1001 कन्याओं ने पुरोहितों के मंत्रोचार के बीच कलश में जल भरा । जल भरने के बाद कलश यात्रा यज्ञ स्थल शिव मंदिर स्थल भैसही बाजार पर पहुंची जहां कलश को कथा मण्डप में स्थापित किया गया । नंदेश्वर गुप्ता ने बताया सत्रह फरवरी से सत्ताइस फरवरी तक सायं 6 बजे से रात 9 बजे तक मीना कुमारी ब्यास द्वारा श्रद्धालु श्रोताओं को कथामृत का रसपान कराया जायेगा ।यज्ञ के मुख्य यजमान केदार प्रसाद,सुबास सिंह, प्रभाकर तिवारी, ब्रम्हा गुप्ता, रेखा गुप्ता राधा कृष्ण गुप्ता है। सत्ताइस फरवरी को महायज्ञ का समापन तथा विशाल भण्डारा आयोजित किया जायेगा ।

इस दौरान विधायक हाटा मोहन वर्मा, पूर्व विधायक हाटा पवन केडिया, मुन्ना सिंह, नवरंग सिंह नपं अध्यक्ष मथौली, गोपी कृष्ण गुप्ता,चंद्रपाल,सोनू सिंह महेंद्र गुप्ता, जितेन्द्र गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चोरी का खेल खत्म! दो शातिर गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल समेत नकदी और चाकू बरामद
चोरी का खेल खत्म! दो शातिर गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल समेत नकदी और चाकू बरामद

कुशीनगर। चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपित आखिरकार अहिरौली बाजार पुलिस…

रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग
रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…

आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking