News Addaa WhatsApp Group Join करें

रवि यादव हत्याकांड : पीड़ित परिवार को आलमगीर अंसारी ने दिया आर्थिक सहयोग

सुनील नीलम

Reported By:

Jun 21, 2025  |  7:00 PM

312 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रवि यादव हत्याकांड : पीड़ित परिवार को आलमगीर अंसारी ने दिया आर्थिक सहयोग WhatsApp
  • पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहने का दिया भरोसा

तुर्कपट्टी/कुशीनगर। फाजिलनगर क्षेत्र के जौरा कनौरा में हुए रवि यादव हत्याकांड के पीड़ित परिवार को शनिवार को रेड हिल्स ग्रुप के सीएमडी आलमगीर अंसारी ने 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने पीड़ित के पिता सागर यादव को यह सहायता राशि सौंपते हुए हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया।

आपके लिए और..- पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

आलमगीर अंसारी ने कहा कि इस दुख की घड़ी में वे पीड़ित परिवार के साथ हैं और भविष्य में भी हर परिस्थिति में परिवार का सहयोग करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज को झकझोरती हैं और पीड़ितों की मदद करना हमारा सामाजिक दायित्व है। आलमगीर अंसारी के इस मानवीय कार्य के लिए क्षेत्रीय जनता ने उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा की और उनके प्रति आभार प्रकट किया।

स्थानीय लोगों ने कहा कि संकट की इस घड़ी में जिस तरह से आलमगीर अंसारी ने सहायता का हाथ बढ़ाया, वह समाज के लिए एक प्रेरणा है। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोग एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 
ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…

सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक
सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक

तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…

इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking