News Addaa WhatsApp Group Join करें

योग दिवस पर कॉलेजों में किया योगाभ्यास

सुनील नीलम

Reported By:

Jun 21, 2025  |  7:01 PM

217 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
योग दिवस पर कॉलेजों में किया योगाभ्यास WhatsApp
  • विद्यार्थियों को बताया योग से होने वाले लाभ
  • स्वस्थ जीवन के लिए प्रतिदिन एक घंटा योग जरूरी: शक्ति प्रकाश पाठक

तुर्कपट्टी/कुशीनगर। विश्व योग दिवस के अवसर पर 21 जून को गुरवलिया बाजार स्थित बागीश्वरी रामबासी डिग्री कॉलेज, एसपी पब्लिक स्कूल और एसपी कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्रांगण में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। योग प्रशिक्षक अभय रंजन मिश्र ने सूर्य नमस्कार, प्राणायाम सहित विभिन्न योगाभ्यास कराए और उनके लाभों के बारे में विद्यार्थियों को बताया।

आपके लिए और..- वायरल वीडियो पर कप्तानगंज पुलिस का एक्शन, महिला से मारपीट...

महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ शक्ति प्रकाश पाठक ने कहा कि विश्व योग दिवस न केवल भारत में बल्कि पूरे विश्व में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि आज की व्यस्त जीवनशैली में स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन एक घंटा योग अवश्य करना चाहिए। 24 घंटे में से एक घंटा निकालना कठिन नहीं है, क्योंकि योग स्वस्थ रहने की महत्वपूर्ण कुंजी है।

डायरेक्टर श्री आदित्य विशाल ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि योग से शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास होता है। चिंता, अवसाद और प्रदूषण जैसी समस्याओं से निजात पाने तथा मन की शांति के लिए योगासन अत्यंत लाभकारी हैं। योग प्रतिरक्षा प्रणाली को सुदृढ़ करते हुए स्वस्थ शरीर और मन प्रदान करता है, जिसे आज विश्व भर के लोग अपना रहे हैं।

इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं, प्राचार्य डॉ प्रमोद तिवारी, प्रधानाचार्य विनीत मणि त्रिपाठी, फार्मासिस्ट अतुल तिवारी आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एससी-एसटी प्रमाणपत्र जारी करने से पहले पैतृक पेशे व स्थानीय जांच की मांग
एससी-एसटी प्रमाणपत्र जारी करने से पहले पैतृक पेशे व स्थानीय जांच की मांग

खड्डा, कुशीनगर। तहसील क्षेत्र में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के प्रमाण-पत्र जारी करने…

वायरल वीडियो पर कप्तानगंज पुलिस का एक्शन, महिला से मारपीट के आरोपी को भेजा जेल
वायरल वीडियो पर कप्तानगंज पुलिस का एक्शन, महिला से मारपीट के आरोपी को भेजा जेल

कुशीनगर। सोशल मीडिया पर महिला के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट का वीडियो वायरल होते…

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित दुर्गेश राजभर गिरफ्तार
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित दुर्गेश राजभर गिरफ्तार

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कप्तानगंज पुलिस…

हाटा कोतवाली में दुर्गा पूजा समितियों की बैठक, गाइडलाइन का पालन करने की अपील
हाटा कोतवाली में दुर्गा पूजा समितियों की बैठक, गाइडलाइन का पालन करने की अपील

हाटा, कुशीनगर। आगामी दुर्गा पूजा को सकुशल संपन्न कराने को लेकर सोमवार को कोतवाली…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking