खड्डा, कुशीनगर खड्डा तहसील थाना क्षेत्र में रविवार को आई चक्रवाती आंधी, तूफान और बारिश ने काफी तबाही मचाई है। तेज आंधी के चपेट में आकर खड्डा कस्बे के गांधी नगर मुहल्ला निवासी एक व्यक्ति घर पर रखे टीनशेड गिरने से चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। उन्हें तुर्कहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
वहीं नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक के पशरमापुर गांव में तेज चक्रवाती आंधी से एक घर पर रखा टीनसेड अचानक उड़ कर दूसरे के घर के पास जाकर गिरा, संयोग ठीक रहा कि उस समय कोई वहा मौजूद नहीं रहा, तबाही यही शांत नहीं हुई और बिजली का खंभा भी गिर गया। खंभे के पास खड़ा एक टेम्पो चालक बाल-बाल बच गए। खड्डा तहसील में तूफान और बारिश से कई घरों के टीनशेड और छप्पर उड़ गए। खेतों में कटाई के लिए तैयार गेहूं की फसल बारिश में भींग गई। इस वजह से किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
एक ओर किसान जहां गन्ने की फसलों की बारिश से सिंचाई को लेकर उत्साहित हैं वहीं खड़ी गेहूं की फसलें खेतों में गिर गई हैं और फसल के नुकसान को लेकर किसान चिंतित हैं। जगह- जगह पोल टूट जाने से बिजली सप्लाई व्यवस्था पर संकट खड़े हो गए हैं।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…