साखोपार/कुशीनगर । मंगलवार को जनपद के सभी तहसीलों पर किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों के भूलेख अंकन के लिए पांच दिनों तक चलने वाले विशेष कैम्प के आयोजन का शुभारंभ मंगलवार को हुआ।
जहाँ पीएम किसान सम्बंधित अपनी समस्याओं के निस्तारण के लिए किसान अपने दस्तावेज लेकर पहुँचे जहाँ कृषि विभाग के कर्मचारियों द्वारा उनकी समस्या सुनी गई व उसका समाधान किया गया।पडरौना तहसील कैंप के नोडल अधिकारी डॉ संदीप यादव के देखरेख में कृषि विभाग के कर्मचारी स्नेह जायसवाल,प्रतिभा,राहुल सिंह,अखिलेश गोड़,अनवर हुसैन बेग,कृष्ण प्रताप सिंह,राजेंद्र वर्मा,राजू सिंह,रामनरायन यादव,रामसजन,संजय पटेल,सुरेश प्रसाद द्वारा किसानों की समस्याओं को सुना गया व उसका समाधान कराया गया।
पडरौना तहसील पर विभिन्न गांवों से सैकड़ों किसानों ने कैम्प में पहुँच अपनी समस्याओं का समाधान कराया।दिन भर किसानों की भारी भीड़ जुटी रही।
हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…
मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…
हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…
मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…