News Addaa WhatsApp Group Join करें

सलेमगढ़: रामलाला के प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर भक्तो ने निकाली भव्य शोभा यात्रा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 3, 2024  |  2:49 PM

139 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सलेमगढ़: रामलाला के प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर भक्तो ने निकाली भव्य शोभा यात्रा

सलेमगढ़/कुशीनगर (अजय सिंह/विकाश सिंह)। पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार तरयासुजान थाना क्षेत्र के सलेमगढ़ बाजार स्थित शिव मंदिर के प्रांगण से राम भक्तो ने भगवान राम मईया सीता भाई लक्ष्मण की भव्य शोभा यात्रा निकाल कर आमजनो में रामलाला की प्राण प्रतिष्ठा के विषय में जागरूक किया। शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में पुरुष, बच्चे,महिलाएं ने भाग लेकर शोभा यात्रा को सफल बनाने में अपनी महती भूमिका निभाई।

आपके लिए और..- कर्ज नहीं चुकाया तो सील हुआ मकान, तहसीलदार के नेतृत्व...

बताते चले की उतर प्रदेश बिहार सीमा पर स्थित प्रमुख कस्बा सलेमगढ़ बाजार में स्थित शिव मंदिर परिसर से अपने निर्धारित समय से हाथी,रथ पर सवार राम,सीता,लक्ष्मण की झांकी,के साथ हजारों की संख्या में महिला,पुरुष बच्चो द्वारा अपने आराध्य भगवान की जय घोष ,गगन भेदी नारे,एक ही नारा ,एक ही नाम,जय श्री राम जय श्री राम के उद्घोष और घर घर भगवा छाएगा,राम राज फिर आएगा,की गगन भेदी नारा,लगाते और झूमते हुए भक्तो ने भव्य शोभा यात्रा निकाली जो हजारों की संख्या में पैदल चलते हुए मंदिर परिसर से हाईवे चौराहे तक पहुंचा वहा,से लग्जरी गाड़ियों के काफिला स्वरूप धारण कर सिसवा नहर के लिए प्रस्थान कर गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से आर एस एस के जिला मंत्री केसरी सोनी, देश बंधु जी, अंगद जी पटेल, सदानंद कुशवाहा, विजय कुमार राय, विश्वजीत खरवार, भाजपा नेता केशव पांडेय,भाजपा युवा नेता निलय सिंह, संजय राय, मंकेश,श्रीवास्तव, सूर्यवंशी मंटू राय,अंकित सिंह,धनंजय राय, सतीश गुप्ता,राजेश गुप्ता, निखिल सिंह,पंकज गुप्ता, पारस नाथ अधिवक्ता, विकाश गुप्ता, विकाश सिंह, मोहित पांडेय, बृजकिशोर गुप्ता,मुन्ना गुप्ता, अंकित गुप्ता,बबलू जयसवाल, राजू रोनियार, रवि रोनियर,सलेमगढ़ शिव मंदिर के महंत सुरेश गिरी की उपस्थिति के साथ भूमिका सराहनीय रही। शोभा यात्रा के दौरान तरयासुजान पुलिस कड़ी चौकसी के साथ मौजूद रही।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेला आयोजकों संग कोतवाली में बैठक सम्पन्न
डोल मेला आयोजकों संग कोतवाली में बैठक सम्पन्न

त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन प्रतिबद्ध, थानाध्यक्ष हाटा, कुशीनगर। स्थानीय…

नगर पंचायत अध्यक्ष व सहयोगी को महिला व उसके पति ने दिया धमकी मुकदमा दर्ज 
नगर पंचायत अध्यक्ष व सहयोगी को महिला व उसके पति ने दिया धमकी मुकदमा दर्ज 

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र नगर पंचायत सुकरौली राजनेति कश्यप व उनके सहयोगी सानू…

कर्ज नहीं चुकाया तो सील हुआ मकान, तहसीलदार के नेतृत्व में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
कर्ज नहीं चुकाया तो सील हुआ मकान, तहसीलदार के नेतृत्व में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। एसबीएफसी फाइनेंस लिमिटेड के बकाया ऋण से जुड़े मामले में प्रशासन ने…

दुष्कर्म के आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने 50 घंटे में दबोचा
दुष्कर्म के आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने 50 घंटे में दबोचा

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडिला बुजुर्ग स्थित रविदास नगर की महिला से दुष्कर्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking