News Addaa WhatsApp Group Join करें

सांसद एवं विधायक ने अंत्येष्टि स्थल का किया शिलान्यास

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 6, 2025  |  7:52 PM

210 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सांसद एवं विधायक ने अंत्येष्टि स्थल का किया शिलान्यास
  • भेडीजंगल गांव में अंत्येष्टि स्थल की रखी आधारशिला
  • ग्राम प्रधान राजेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुआ कार्यक्रम 

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत भेड़ी जंगल में रविवार को सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने संयुक्त रूप से अंत्येष्टि स्थल का शिलान्यास किया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारी सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

आपके लिए और..- इलाज के बहाने पुलिस की पिस्टल छीनी, फिर पुलिस पर...

भेड़ी जंगल गांव में सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अंत्येष्टि स्थल का ईंट रखकर शिलान्यास किया। अपने संबोधन में सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए सरकार कृत संकल्पित है। ग्रामीण क्षेत्रों में पथ- प्रकाश, सभी टोले एवं पुरवों पर बिजली पोल एवं निर्वाध रूप से सप्लाई सुनिश्चित करने सहित जन कल्याणकारी योजनाओं का समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ देने का कार्य निरंतर हो रहा है। विधायक विवेकानन्द पाण्डेय ने कहा कि अंत्येष्टि स्थल का निर्माण होना, मनरेगा पार्कों का निर्माण एवं पक्के मकानों से गरीबों को आसियाना मुहैया कराया जाना ग्रामीण विकास की अहम कड़ी है। विधानसभा के सभी प्रमुख सड़कों एवं संपर्क मार्गो का निर्माण तेजी से हो रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ग्राम प्रधान राजेन्द्र गुप्ता ने सभी अतिथियों का आभार जताया।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, आलोक तिवारी, धर्मेन्द्र राव, संदीप श्रीवास्तव, नागेन्द्र जायसवाल, अनुराग सिंह, अजय गोविन्द राव सहित पार्टी पदाधिकारी एवं ग्रामीण जन मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 

बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…

मारपीट में घायल हुआ रेलवे का गेटमैन, घटना स्थल का अधिकारीयों ने लिया जायजा
मारपीट में घायल हुआ रेलवे का गेटमैन, घटना स्थल का अधिकारीयों ने लिया जायजा

बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा से तिनहवा को जा रही मुख्य मार्ग पर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking