खड्डा/कुशीनगर। लड़की के अपहरण के मुकदमें में वांछित खड्डा क्षेत्र के युवक की तलाश मे गुरुवार को संतकबीरनगर पुलिस खड्डा थाने पहुंची। खड्डा पुलिस के साथ आरोपी के घर दविश दी गई। पुलिस को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा।
खड्डा पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार संतकबीरनगर के थाना रूधौली क्षेत्र से एक लड़की के अपहरण करने के मामले में खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव के आरोपी पर मुकदमा दर्ज है। मुकदमें में वांछित आरोपी खड्डा थानाक्षेत्र के ग्रामसभा धनौजी का रहने वाला है। कानूनी प्रक्रिया के तहत युवक की गिरफ्तारी हेतु रूधौली पुलिस गुरूवार को खड्डा थाने पहुंच कागजी औपचारिकता पूरा कर आरोपी युवक के घर दविश दी। इधर-उधर पूछताछ किया किंतु आरोपी हाथ नहीं लगा, जिसके चलते पुलिस को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…