News Addaa WhatsApp Group Join करें

सभी बिन्दुओं पर गंभीरता से जांच परख रही सीआरएम की नौ सदस्यीय टीम

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Nov 22, 2024  |  5:35 PM

202 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सभी बिन्दुओं पर गंभीरता से जांच परख रही सीआरएम की नौ सदस्यीय टीम WhatsApp
Responsive image
  • जिले में स्वास्थ्य सेवाएं और सुविधाओं के हकीकत की पड़ताल कर रही टीम
  • विभिन्न अस्पतालों की कर चुकी जांच, जनता से भी ले रही फीडबैक

कुशीनगर । जनपद में स्वास्थ्य सेवाएं और सुविधाओं का हाल जानने के लिए भारत सरकार की नौ सदस्यीय सीआरएम टीम आकर जांच पड़ताल में जुटे गयी है। टीम ने गुरुवार तक छह अस्पतालों पर जाकर वहाँ व्यवस्थाओं का हाल जाना तथा जनता से भी फीड बैक लिया। सीआरएम टीम के विजिट को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से एलर्ट है। सभी अधिकारी और स्वास्थ्य कर्मी अपने दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन करते हुए अपने तैनाती स्थल पर पूरी तरह से मुस्तैद हैं। शुक्रवार को एक टीम ने फाजिलनगर के पीएचसी लवकुश पट्टी तथा दूसरी टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कसया का जायजा लिया।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ.सुरेश पटारिया ने बताया कि गुरुवार तक टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवतहा, तमकूहीराज, सेवरही, रामकोला, कप्तानगंज और विशुनपुरा पर पहुंच कर सभी बिन्दुओं पर गंभीरता पूर्वक जांच कर चुकी है। टीम जहां जहां जा रही है, वहां आम जनता से भी फीडबैक ले रही है।

दरअसल जिले में स्वास्थ्य सेवाएं और सुविधाओं का हाल जानने के लिए भारत सरकार की सीआरएम टीम के आने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयारी और व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने में जुटा रहा। टीम से पहले स्वयं सीएमओ ने भी सभी अस्पतालों पर जाकर जांच कर लिया था। जिन अस्पताल पर जो कमियाँ खामिया दिखी वहां दुरूस्त करा दिया था। सीएमओ की सोच है टीम के सामने कोई कमियां खामियां न सामने आने पाएं।

टीम जहां कोना कोना झांक कर सफाई व्यवस्था का हाल देख रही है वहीं अभिलेखों का रखरखाव भी देख रही है। कहीं दवाओं का भंडारण तथा उपभोग की स्थिति देख रही है तो कही आपरेशन कक्ष की व्यवस्था और सुविधाएं के बारे जानकारी ले रही है। जननी सुरक्षा योजना के तहत लाभार्थियों की संख्या और भुगतान सहित विभिन्न बिन्दुओं पर रिपोर्ट ले रही है।

टीम एक एक बिन्दु पर सघन जानकारी लेने के साथ साथ मरीजों और तीमारदारों से भी फीडबैक भी ले रही है। सम्पूर्ण टीकाकरण, एसएनसीयू की व्यवस्था भी देख रही है। सीएमओ ने बताया कि टीम ने निरीक्षण के दौरान संतोष व्यक्त किया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking