News Addaa WhatsApp Group Join करें

गर्मी की छुट्टियों के बाद आज से खुले स्कूल, एक दीवार होगी महिलाओं के नाम

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 16, 2022  |  2:09 PM

609 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गर्मी की छुट्टियों के बाद आज से खुले स्कूल, एक दीवार होगी महिलाओं के नाम

तमकुही/कुशीनगर। बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय गर्मी की छुट्टियों के बाद गुरुवार से खुल गए। इन दिनों प्रचंड गर्मी पड़ रही है,ऐसे में विद्यालयों के संचालन को लेकर संशय रहा है, लेकिन महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद के आदेशानुसार अवकाश के बाद कुछ स्कूल खुल गये, तो कुछ बेपरवाह शिक्षको वाले विद्यालयों पर ताले लटके रहे।

आपके लिए और..- बेडशीट के थान से निकली ‘बंटी-बबली’ शराब, चौकी प्रभारी की...

कक्षा एक से आठ तक के विद्यालय सुबह 7.30 से 1.30 बजे तक संचालित होंगे। छात्र-छात्राओं की पढ़ाई 7.30 से 12.30 बजे तक चलेगी, वहीं शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशकों को 1.30 बजे तक स्कूल में रुककर प्रवेश आदि का कार्य करना है। स्कूलों में सुबह प्रार्थना व योगाभ्यास होगा और 10 से 10.15 तक मध्यावकाश रहेगा।

जूनियर शिक्षक संघ तमकुही के अध्यक्ष रामप्रकाश शर्मा व प्राथमिक शिक्षक संघ तमकुही के मंत्री देवेंद्र ओझा ने संयुक्त रूप से बताया कि सर्व शिक्षा अभियान के तहत मिशन शक्ति फेज-4 विशेष अभियान चल रहा है। प्राथमिक विद्यालयों में 16 से 30 जून तक एक दीवार पर रानी लक्ष्मी बाई, चांद बीबी, सावित्रीबाई फुले, सरोजिनी नायडू, लता मंगेशकर, मदर टेरेसा, सुभद्रा कुमारी चौहान, अमृता प्रीतम, महादेवी वर्मा, अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला आदि के चित्र सजाए जाएंगे। स्कूल के बच्चों को महिला रोल माडल की जानकारी देने के लिए ये पहल की गई है। सभी विद्यालयों के स्कूलों में एक दीवार सजाई जाएगी। मिशन शक्ति फेज-4 विशेष अभियान के तहत इस मिशन के लिए समर्पित किया गया है। निर्देश है कि इसके लिए एक दीवार पेंट की जाए या वहां फ्लेक्स लगाएं जाएं। वही महिला व्यक्तित्वों की बड़ी और स्पष्ट तस्वीरें लगाने और उनके बारे में संक्षिप्त परिचय प्रदर्शित करने के लिए भी कहा गया है। जिले की स्थानीय या क्षेत्र की विशिष्ट महिलाओं, विकास खंड स्तर की महिला व्यक्तित्व के नाम भी प्रदर्शित किए जा सकते हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
महाआरती में धर्म सेवा का संदेश: निःशुल्क आरती व दुर्गा चालीसा के माध्यम से समाज जागरण का संकल्प
महाआरती में धर्म सेवा का संदेश: निःशुल्क आरती व दुर्गा चालीसा के माध्यम से समाज जागरण का संकल्प

हाटा कुशीनगर, स्थानीय नगर के वार्ड नंबर -1 बाघनाथ स्थित एक विबाह भवन में…

वृक्ष प्रकृति का अनमोल उपहार, मोलई प्रसाद प्रजापति 
वृक्ष प्रकृति का अनमोल उपहार, मोलई प्रसाद प्रजापति 

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर के प्रांगण में…

थाना प्रभारी ने किया व्यापारियों संग बैठक
थाना प्रभारी ने किया व्यापारियों संग बैठक

हाटा कुशीनगर । कोतवाली परिसर में थाना प्रभारी दीपक ने नगर के व्यापारियों संग…

‘एक पेड़ मां के नाम’ महायज्ञ के तहत अवध शुगर एनर्जी लिमिटेड में हुआ बृहद पौधरोपण
‘एक पेड़ मां के नाम’ महायज्ञ के तहत अवध शुगर एनर्जी लिमिटेड में हुआ बृहद पौधरोपण

हाटा (कुशीनगर)। पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking