तमकुहीराज/कुशीनगर। तमकुहीराज उपजिलाधिकारी व्यास नारायण उमराव ने जिला पूर्ति अधिकारी कुशीनगर दिलीप कुमार, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी कसया राजीव कुमार व पूर्ति निरीक्षक रमेश चंद्र तिवारी के साथ रविवार को सुबह विपणन गोदाम दुदही, सेवरही व तमकुही का किया औचक निरीक्षण। दुदही में निरीक्षण के दौरान स्टॉक रजिस्टर से उपलब्ध खाद्यान्न का मिलान करने पर सब कुछ सही पाया गया। इस दौरान मौके पर उपस्थित रहे विपणन निरीक्षक अमित कुमार सिंह से भी गोदाम की हकीकत जानी।
एसडीएम ने बताया कि निरीक्षण के दौरान अभिलेख में 5463 बोरी गेहूं, 4082 बोरी चावल, 660 बोरी चना, 1011बोरी नमक, 3038 गत्ता/45570 ली तेल, 38 बोरी चीनी पाया गया, जिसका मिलान स्टाक रजिस्टर से सही मिला है।
कुशीनगर । दीपावली एवं आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…
कुशीनगर। नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ…
तमकुहीराज (कुशीनगर)। संगठन के प्रति समर्पण, सक्रियता और लंबे समय से निभाई जा रही…
श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के मैदान में सजेगा पटाखा बाजार, सुरक्षा मानकों का…