तमकुहीराज/कुशीनगर। न्याय करना और न्याय प्रिय होना एक बड़ी कामयाबी की बात और पहचान होती है और इसे बड़े मशक्त के बाद हासिल किया जाता है। आज ऐसा ही कुछ कर दिखाया है कुशीनगर जनपद के तमकुहीराज के उप जिलाधिकारी व्यास नारायण उमराव ने।
हुआ यूं है की तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत सेवरही में विगत सैतालिस वर्ष से आ रही पुरानी विवाद को मात्र सैतालिस सेकंड में निस्तारित कर अपने न्याय और न्याय प्रिय होने का परिचय अवाम के सामने प्रस्तुत किया है। यहाँ बताना लाजमी होगा की अनिरुद्ध वर्मा, बलिराम वर्मा, बैधनाथ वर्मा और प्रभु वर्मा वैगरह में पिछले विगत 47 वर्षों से विभिन्न न्यायालय में रास्ते का मामला विवादित चल रहा था। मामले को अपने सज्ञान में लेकर एसडीएम तमकुहीराज व्यास नारायण उमराव ने अपने विवेक का परिचय देते हुये मात्र सैतालिस सेकंड में दोनों पक्षो का सहमति से प्रकरण का निस्तारण कर एक बार सबको चौका दिया है। इतना ही नही दोनों पक्षों के बीच राजमन्दि से रास्ते पर खड़ंजा लगवाने के कार्य भी शुरू करवा दिया है। वही दोनों पक्षों ने वर्षो से चली आ रही विभिन्न न्यायालय में इस प्रकरण का वाद वापस लेने के किया तैयार हो गये।
सनद हो कि एसडीएम व्यास नारायण उमराव ने अपनी न्याय व न्याय प्रिय होने की परिचय अवाम के बीच तो उपरोक्त प्रकरण का निस्तारण कर के दे दिया है। जो चहुँओर चर्चा के साथ शाबाशी की सुर्खियां इक्कठा कर रहा है।
राजनीतिक पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों व शुभचिन्तकों सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा अंतिम…
हाटा कुशीनगर । समस्याओं के निस्तारण के लिए लोगों को अब सरकारी दफ्तरों के…
हाटा कुशीनगर, नगर में बस स्टेशन के समीप अंडरपास निर्माण की वर्षों पुरानी मांग…
खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…