News Addaa WhatsApp Group Join करें

बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर में हिंदी दिवस पर आयोजित हुई संगोष्ठी; हिंदी आज भी राष्ट्र भाषा बनने का राह देख रही है-अनंत मिश्र

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 14, 2022  |  8:59 PM

655 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर में हिंदी दिवस पर आयोजित हुई संगोष्ठी; हिंदी आज भी राष्ट्र भाषा बनने का राह देख रही है-अनंत मिश्र WhatsApp
Responsive image

कसया/कुशीनगर। आज जब पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है हिंदी आज भी राष्ट्र भाषा बनने का राह देख रही है। यह हमारे देश की राजनैतिक इच्छाशक्ति की कमजोरी का परिणाम है। हिंदी को सिर्फ सम्पर्क भाषा कहने और मानने से काम नहीं चलने वाला। हिंदी संख्यात्मक दृष्टि से भी और मूल्य परकता की दृष्टि से भी राष्ट्र भाषा बनने की योग्यता रखती है। इसे राष्ट्र भाषा होना चाहिए। उक्त बातें बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कुशीनगर के हिंदी विभाग द्वारा हिंदी दिवस पर आयोजित संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के तौर पर‌ अपने‌ विचार रखते हुए गोरखपुर विश्वविद्यालय में हिंदी विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर अनंत मिश्र ने कही। उन्होंने कहा कि केवल वैश्वीकरण से‌ हिंदी का विकास संभव नहीं है। उन्होंने हिंदी भाषा की विशिष्टता को बचाये रखने की वकालत करते हुए उसके‌ साथ हो रहे आडंबर से‌ बचने की सलाह दी। उन्होंने ‌हिंदी को‌ लेकर एक ठोस नीति और कार्यक्रम अपनाये जाने की जरूरत रेखांकित की। उन्होंने भारतीय भाषाओं की पारस्परिकता को लेकर उदार दृष्टिकोण अपनाये जाने पर बल‌ दिया। ‘हिंदी एक भाषा नहीं एक सोच है’ इस विचार को प्रस्तावित करते हुए उन्होंने हिंदी भाषा के अनूठेपन को उजागर किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सिद्धार्थ पांडेय ने वैश्वीकरण और हिंदी के अंतर्संबंधों पर चर्चा की। उन्होंने बाजार की मजबूती के साथ हिंदी के‌ शक्तिशाली होने जाने की बात कहीं। उन्होंने हिंदी के वैश्विक प्रसार का तथ्यात्मक विवेचन किया और आशा व्यक्त की यह राष्ट्रभाषा के पद को सुशोभित करेगी।
महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ अमृतांशु शुक्ल ने अकादमिक दुराग्रहों से‌ निकलकर हिंदी को विकसित करने की बात कही। उन्होंने राजनीतिक वाद-विवादों से उठकर हिंदी को‌ संपर्क भाषा का विस्तार करने का आह्वान किया।
स्वागत भाषण देते हुए डॉ राजेश कुमार सिंह‌ ने कहा कि वैश्वीकरण के‌ दौर में हिंदी एक समृद्ध भाषा है। उन्होने तकनीकी भाषा के रूप में हिंदी को‌ विकसित करने पर जोर दिया।
अंग्रेजी विभाग के आचार्य डॉ आमोद राय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदी अपने विकास के लिए किसी राजनैतिक-प्रशासनिक इच्छाशक्ति की मोहताज‌ नहीं है, यह निरंतर अपने बोलने‌ वालों की वजह से‌ व्यापक और विस्तृत हो रही है। उन्होंने हिंदी को लेकर सरकारी प्रयासों की भी सराहना की।
संस्कृत विभाग के डॉ सौरभ द्विवेदी ने हिंदी और संस्कृत के ऐतिहासिक अंतर्संबंध के बारे में बातचीत करते हुए संपर्क और सेतु भाषा के रूप में हिंदी के महत्व पर‌ प्रकाश डाला। उन्होंने हिंदी के समक्ष उपस्थित चुनौतियों के बारे में भी विचार व्यक्त किये। हिंदी विभाग के सहायक आचार्य डॉ आशुतोष तिवारी ने राजभाषा और राष्ट्रभाषा हिन्दी की‌ स्थिति पर‌ प्रकाश डालते हुए वैश्वीकरण के‌ दौर में हिंदी को बाजार की अनिवार्य भाषा के रूप में विकसित होते‌ जाने का महत्व निरूपित किया।
संगोष्ठी की भूमिका रखते हुए कार्यक्रम संयोजक एवं संचालक डॉ गौरव तिवारी ने कहा कि सरकार प्रतिवर्ष हिन्दी दिवस जैसे आयोजन करके भले रस्म अदायगी करती हो,एक पखवाड़े बाद जमीन का इसका प्रभाव शून्य होता है। जिस हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को हिंदी के प्रचार का सबसे बड़ा माध्यम माना जाता है। वहाँ स्क्रिप्ट भी रोमन में लिखे जाते हैं। न्यायालयों की भाषा आम जन की भाषा नहीं हो पाई है। आभार ज्ञापन हिंदी विभाग के सहायक आचार्य दीपक ने किया। कार्यक्रम का सह संयोजन हिंदी विभाग के सहायक आचार्य श्री राम नवल एवं श्री आशुतोष तिवारी ने किया।

आपके लिए और..- आधी रात को बॉर्डर पर कप्तान की दस्तक, बासी बैरियर...

कार्यक्रम का प्रारंभ सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण से हुआ। छात्राओं ने इस अवसर पर सरस्वती वंदना एवं गीत प्रस्तुत कर अतिथियों स्वागत किया। कार्यक्रम में डॉ राम भूषण मिश्र, डॉ राजेश कुमार, डॉ सत्येन्द्र गौतम, डॉ उर्मिला यादव, डॉ सत्य प्रकाश, डॉ रीना मालवीय, डॉ ज्ञान प्रकाश मङ्गलम, डॉ इन्द्रजीत मिश्रा, डॉ बीना कुमारी, डॉ रमेश चंद्र विश्वकर्मा, श्री कृष्ण कुमार जायसवाल, राजेश जायसवाल, दिनेश तिवारी, डॉ निरंकार राम त्रिपाठी, श्वीरेंद्र साहू, डॉ श्वेता भट्ट, डॉ हिमांशु मिश्र, कुमारी अंशु यादव, कमाल हसन, श्री राकेश सोनकर, दुर्विजय सिंह, सी.पी.सिंह एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सुभाष इंटर कॉलेज में चला मतदाता जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को दिलाया लोकतंत्र में भागीदारी का संकल्प
सुभाष इंटर कॉलेज में चला मतदाता जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को दिलाया लोकतंत्र में भागीदारी का संकल्प

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुभाष इंटर कॉलेज बेंदूपार में मतदाता जागरूकता अभियान…

पोखरभिंडा में नहर का पुल क्षतिग्रस्त, आवागमन बाधित
पोखरभिंडा में नहर का पुल क्षतिग्रस्त, आवागमन बाधित

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय तहसील के निकटवर्ती ग्राम पंचायत पोखरभिंडा में स्थित नहर का पुल…

16 सवालों के घेरे में शिवपुर बुजुर्ग के दो मदरसे, शासन तक पहुंची शिकायत
16 सवालों के घेरे में शिवपुर बुजुर्ग के दो मदरसे, शासन तक पहुंची शिकायत

कुशीनगर। जनपद के ग्राम सभा शिवपुर बुजुर्ग में संचालित मदरसा वकील वारसी पब्लिक स्कूल…

आधी रात को बॉर्डर पर कप्तान की दस्तक, बासी बैरियर पर औचक जांच; संदिग्धों पर पैनी नजर रखने का फरमान!
आधी रात को बॉर्डर पर कप्तान की दस्तक, बासी बैरियर पर औचक जांच; संदिग्धों पर पैनी नजर रखने का फरमान!

कुशीनगर। जनपद में अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ ही…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking