News Addaa WhatsApp Group Join करें

Severhi News/सेवरही: वेतन न मिलने से नाराज बिजली विभाग के संविदा कर्मियों ने शुरू की अनिश्चितकालीन धरना

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 19, 2022  |  5:07 PM

1,196 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Severhi News/सेवरही: वेतन न मिलने से नाराज बिजली विभाग के संविदा कर्मियों ने शुरू की अनिश्चितकालीन धरना WhatsApp
Responsive image
  • विद्युत खंड सेवरही का मामला

कुशीनगर । भुखमरी के कगार पर खड़े विद्युत संविदा मजदूर मंगलवार को विद्युत संविदा मजदूर संगठन के बैनर तले विद्युत वितरण खंड सेवरही के प्रांगण मे चार उप केंद्रो के सभी संविदा मजदूर संविदा नेता अजय पाण्डेय की अध्यक्षता में अपनी मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन धरना आज से शुरू किए हैं।

आपके लिए और..- सलेमगढ़ में पुलिस की घेराबंदी से घबराए तस्कर, बैरियर तोड़ने...

जानकारी के मुताबिक अपने वेतन नहीं मिलने से भुखमरी के कगार पर खड़े संविदा कर्मियों के आगे रोटी के लाले आ गए हैं। पैसा के अभाव में इनके बच्चो का नामांकन जहा अधर में लटका है। वही दो जून की रोटी के लिए ये संविदा कर्मी रास्ते पर भटकने को मजबूर हो चले हैं। उपरोक्त प्रकरण के विषय में विद्युत संविदा मजदूर संगठन कुशीनगर के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार राय ने एक प्रेस नोट जारी कर बताया है की प्रार्थीगण द्वारा अधिशाषी अभियंता के नाम आवेदन देकर कहा गया है की पिछले दिनों 14.07.2022 को बकाए वेतन के भुगतान हेतु एक प्रार्थना पत्र/ज्ञापन हस्तगत कराया गया है तथा वेतन न मिलने की स्थिति में घरना हेतु भी अवगत कराया गया है, क्योंकि कार्य के उपरान्त वेतन न मिलने की स्थिति में समस्त सम्विदा कार्मिकों द्वारा उनके साथ-साथ उनके घर-परिवार का भरण पोषण करने की स्थिति पर बुरा आर्थिक असर पड़ रहा है। जिसके उपरान्त आपके द्वारा इस खण्ड के समस्त सम्विदा कर्मियों को यह आश्वासन दिया गया कि दिनांक 18.07.2022 तक वेतन का भुगतान सम्बन्धित कार्यदायी संस्था द्वारा ईपीएफ आदि का प्रक्रियाओं को पूर्ण कराते हुए पूर्ण करा दिया जाएगा परन्तु दिनांक 19.07.2022 तक वेतन अप्राप्त है जिससे कि समस्त सम्विदा कार्मिक बाध्य होकर धरना करने हेतु बाध्य है।

कृपया इस खण्ड के समस्त सम्विदा कार्मिकों के बकाए वेतन का दिलाने हेतु आवश्यक कार्यवाही कराने की कृपा करें अन्यथा की स्थिति में समस्त सम्विदा कार्मिक तब तक घरना हेतु बाध्य रहेंगे जब तक कि उनका बकाया वेतन का भुगतान पूर्ण नहीं कराया जा रहा है और इससे कार्य में जो बाधा उत्पन्न हो रहा है उसकी समस्त जिम्मेदारी आपकी तथा ओरियन सिक्योरिटीज सोल्यूशन्स प्रा० लि० की होगी।

बहरहाल मंगलवार से जारी अंशिचतकालीन धरना से इस चिलचिलाती गर्मी के मौसम में उपभोक्ताओं के सामने संकट के बादल छाने लगे हैं। संविदा कर्मियों के सहारे चल रहे इस व्यवस्था की मजदूरी का भुगतान समय से नहीं करना एक कबीले गौर मसला बन गया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ कार्यालय के पास ही खुली थी ‘जालसाजी की दुकान’!
फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ कार्यालय के पास ही खुली थी ‘जालसाजी की दुकान’!

कुशीनगर। आरटीओ कार्यालय के आसपास सक्रिय जालसाजों ने फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का ऐसा…

समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी
समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी

कुशीनगर । दीपावली एवं आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

कुशीनगर। नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ…

संगठन के प्रति निष्ठा का मिला इनाम, रत्नेश खरवार बने भाजपा किसान मोर्चा के जिला सोशल मीडिया संयोजक
संगठन के प्रति निष्ठा का मिला इनाम, रत्नेश खरवार बने भाजपा किसान मोर्चा के जिला सोशल मीडिया संयोजक

तमकुहीराज (कुशीनगर)। संगठन के प्रति समर्पण, सक्रियता और लंबे समय से निभाई जा रही…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking