News Addaa WhatsApp Group Join करें

सेवरही: मेला देखने गए किशोर की चाकुओं से गोदकर हत्या, पढ़े पूरी खबर!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 14, 2021  |  4:50 PM

1,512 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सेवरही: मेला देखने गए किशोर की चाकुओं से गोदकर हत्या, पढ़े पूरी खबर!

कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। जनपद के थाना सेवरही क्षेत्र में बीतीरात जहाँ सभी लोग देवी गीत, दुर्गा पंडालों में अपने परिजनों के साथ घूम कर आराधना कर रहे थें, वही इस बीच सुबह-सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई गयी।

आपके लिए और..- नींद की झपकी बनी हादसे की वजह, मगर इंस्पेक्टर गिरजेश...

हुआ यह की सेवरही कस्बे के अंबेडकर नगर मोहल्ले के एक बांसफोड़ जाती के किशोर की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी गई। किशोर का शव गुरुवार की सुबह चीनी मिल के पालकी ग्राउंड में मिला। शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। इसी बीच किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

बताया जा रहा है कि सेवरही कस्बे के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर निवासी परदेशी का पुत्र ऋतिक बुधवार की रात दुर्गा पूजा का मेला देखने गया था। उसके बाद से घर नहीं लौटा। देर रात तक न लौटने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

इधर, गुरुवार की सुबह सेवरही चीनी मिल के केन यार्ड की तरफ फूल तोड़ने गए लोगों ने शव देखा तो सन्न रह गए। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने उसकी पहचान ऋतिक के रूप में की। जानकारी होते ही घटनास्थल पर पहुंचे परिजन शव से लिपटकर रोने लगे। परिजनों का बिलखना देख हर किसी की आंखें भर आईं। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घटना की जांच में जुट गए।

 

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कुशीनगर में कप्तान का ‘ऑपरेशन चौकी’! चौकी प्रभारियों की कसी नकेल, लंबित मामलों पर चला समीक्षा का चाबुक!
कुशीनगर में कप्तान का ‘ऑपरेशन चौकी’! चौकी प्रभारियों की कसी नकेल, लंबित मामलों पर चला समीक्षा का चाबुक!

कुशीनगर। जिले में अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए…

नींद की झपकी बनी हादसे की वजह, मगर इंस्पेक्टर गिरजेश की तत्परता ने बचाई दस कांवरियों की राह!
नींद की झपकी बनी हादसे की वजह, मगर इंस्पेक्टर गिरजेश की तत्परता ने बचाई दस कांवरियों की राह!

तमकुहीराज में हाईवे से नीचे उतरी लग्जरी कार, बाल-बाल बचे देवघर से लौट रहे…

फाजिलनगर के ईओ अमित सिंह को मिला मथौली का अतिरिक्त प्रभार
फाजिलनगर के ईओ अमित सिंह को मिला मथौली का अतिरिक्त प्रभार

मथौली बाजार कुशीनगर, शासन द्वारा प्रशासनिक फेरबदल के तहत फाजिलनगर के ईओ अमित सिंह…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking