News Addaa WhatsApp Group Join करें

सेवरही: केले में छिपा कर ले जाई जा रही पांच लाख रुपए की अवैध अंग्रेजी शराब के साथ अंतर प्रांतीय शराब तस्कर गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 5, 2024  |  2:13 PM

200 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सेवरही: केले में छिपा कर ले जाई जा रही पांच लाख रुपए की अवैध अंग्रेजी शराब के साथ अंतर प्रांतीय शराब तस्कर गिरफ्तार WhatsApp
Responsive image
  • एक माल वाहक पिकप और मोटर साइकिल बरामद

कुशीनगर । सेवरही पुलिस को बीती रात्रि एक बड़ी कामयाबी हाथ आई है,पुलिस टीम ने तीन शराब तस्करों को दबोचते हुए एक माल वाहक पिकप पर केले के घवद के बीच छिपा कर ले जाई जा रही अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप को बरामद किया है। पकड़े गए शराब तस्करों में दो अंतर प्रांतीय शराब तस्करों के साथ एक स्थानीय शराब तस्कर शामिल हैं।

जनपद में अवैध शराब की बिक्री,निष्कर्सण,परिवहन के विरुद्ध चलाये जा रहे पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र के अभियान के क्रम मे बीती रात्रि को थाना क्षेत्र के सीसी रोड बन्तीनगर कस्बा सेवरही के पास से थानाध्यक्ष सेवरही श्री प्रकाश राय, वरिष्ठ उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह,हेड कांस्टेबल मानवेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल बच्चेलाल यादव,आरक्षी सत्यम सिंह,आरक्षी शुभम यादव,आरक्षी विशाल सरोज की टीम ने एक माल वाहक पिकप में केले में छिपा कर ले जाई जा रही अवैध शराब की खेप के साथ तीन अभियुक्तों को दबोचने में सफलता हासिल किया है, पकड़े गए शराब तस्करों की पहचान सुमित कुमार गुप्ता पुत्र अशोक कुमार गुप्ता सा0 वार्ड नं0-13 शास्त्रीनगर थाना सेवरही जनपद कुशीनगर ,रंजन कुमार पुत्र विजय बहादुर चौधरी सा0 विन्दवलिया थाना कुचायकोट जनपद गोपालगंज, बिहार ,मो0 एखलाख हुसैन पुत्र स्व0 अब्दुल मजीद ग्राम केशवपुर कोरर थाना थावे जनपद गोपालगंज, बिहार को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक अदद पीकप वाहन व एक अदद पल्सर मोटरसाईकिल मय 89 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब व तीन अदद एन्ड्रायड मोबाईल फोन की बरामदगी की गयी।

बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर स्थानीय पुलिस अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुटी है ।
यहां बताना चाहूंगा कि बरामद अवैध शराब में 59 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (आफिसर च्वाईस) व 30 पेटी 08 पीएम फ्रूटी कुल शराब की अनुमानित कीमत पांच लाख रुपए की आस पास बताई जा रही हैं। जो केले में छिपा कर पिकप वाहन सं0-BR29 जी ए 1672 में लाद कर बिहार ले जाया जा रहा था। वही एक मोटरसाईकिल पल्सर वाहन सं0-BR28AC4849 के साथ तीन एन्ड्रायड मोबाईल फोन भिन्न भिन्न ब्राण्ड की बरामदगी हुई हैं।

क्या बोले थानाध्यक्ष श्री प्रकाश राय

इस संवाददाता के प्रश्नों को उत्तर देते हुए थानाध्यक्ष सेवरही श्री प्रकाश राय ने बताया कि पुलिस टीम रात्रि गस्त में निकली थी,तब तक उपरोक्त माल वाहक पिकप आते दिखाई दिया,जिस पर केला लदा था,पुलिस टीम को उपरोक्त वाहन पर शक हुआ तो उसे रोक कर जांच कराई गई,जिसमे केले के घवद के बीच अंग्रेजी शराब देखा गया,जिसे देखकर मेरी आंखे खुली की खुली रह गई। पुलिस द्वारा पकड़े गए शराब तस्करों से कुछ इनपुट हाथ लगी है,जिस पर काम हो रहा है, जल्द ही ऐसे कार्यों में लिप्त एक अंतर प्रांतीय गैंग का खुलासा किया जाएगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking